टोंक

Tonk News: मीटिंग में ‘रील’ कांड, सरकारी बैठक में लापरवाही का ​वीडियो वायरल, प्रभारी मंत्री नाराज, जांच के आदेश

Tonk Meeting Controversy: टोंक के जिला प्रभारी और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में मंत्री गंभीर ​मुद्दों पर अधिकारियों से चर्चा कर फीडबैक ले रहे थे तो दूसरी तरफ महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक रील देखने में व्यस्त थी।

2 min read
Mar 20, 2026
प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक में रील देखने में व्यस्त अधिकारी, फोटो सोशल मीडिया

Tonk Meeting Controversy: टोंक के जिला प्रभारी और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में मंत्री गंभीर ​मुद्दों पर अधिकारियों से चर्चा कर फीडबैक ले रहे थे तो दूसरी तरफ महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक रील देखने में व्यस्त थी।

पीछे से किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और इसकी शिकायत प्रभारी मंत्री से कर दी। अब मंत्री ने मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित अधिकारी को चार्जशीट देने की बात कही है। आमजन के मुद्दों पर सरकार के अधिकारी कितने गंभीर हैं इस घटना ने यह उजागर कर दिया है।

ये भी पढ़ें

Tonk Crime News: टोंक जिले का सबसे बड़ा सआदत अस्पताल चोरों के निशाने पर, आए दिन हो रही वारदातें

यह है पूरा मामला

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की टोंक में गुरुवार को समीक्षा बैठक थी। इस दौरान महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक रील देखती हुई नजर आई। इसका वीडियो पीछे खड़े किसी शख्स ने बना लिया। शिकायत जब मंत्री के पास पहुंची तो उन्होने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कार्रवाई करने की बात कही है।
दूसरी तरफ सहायक निदेशक मेरिंगटन सोनी ने कहा कि मैं तो मीटिंग बैठी हुई थी। मीटिंग में मोबाइल देखने को लेकर अभी तक किसी ने मुझे कुछ नहीं कहा है। बैठक के बाद जिला परिषद में अधिकारी के रील देखने का मामला चर्चा में रहा। पत्रिका अभी वायरल ​वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

सरकारी को योजनाओं को पूरा करने के लिए दिए निर्देश

जिला मुख्यालय स्थित जिला परिषद के सभागार बैठक में प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने समीक्षा बैठक में बिजली,पानी, सड़क सफाई , पशुपालन आदि बिंदुओं को लेकर समीक्षा ली। बैठक में प्रभारी मंत्री ने जिले में चल रहे कार्यों को तय समय पर पूरा करने और आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
बैठक के बाद मीडिया से वार्ता में उन्होने कहा कि सरकार अपना वादा पूरा कर रही है। बिजली पानी की गर्मियों में किसी तरह की किल्लत नहीं रहेगी। इसके लिए अलग से व्यवस्था की है। मेंटीनेंस कार्यों के लिए कुछ समय के लिए शटडाउन लिया जाता है। प्रदेश में अब बिजली की कोई कमी नहीं है। घरों पर सोलर लगाने वालों को नियमानुसार सब्सिडी दी जा रही हैं।

समीक्षा बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, एस पी राजेश कुमार मीना, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा, देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, बीजेपी महामंत्री नेता प्रभु बाडोलिया आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

कर्पूर चंद्र कुलिश जन्मशती वर्ष: अभाव से आत्मनिर्भरता तक…70 साल में ऐसे बदला राजस्थान का चेहरा, पढ़ें ऐतिहासिक सफर

Also Read
View All

अगली खबर