पुरानी टोंक क्षेत्र में दो समुदायों के बीच आपसी कहासुनी के बाद हुए पथराव के मामले में पुलिस अब पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है। हालात पर नजर रखने के लिए पुलिस ने रविवार को ड्रोन के जरिए पुरानी टोंक इलाके की सर्चिंग की।
टोंक। गत दिनों पुरानी टोंक क्षेत्र में दो समुदायों के बीच आपसी कहासुनी के बाद हुए पथराव के मामले में पुलिस अब पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है। हालात पर नजर रखने के लिए पुलिस ने रविवार को ड्रोन के जरिए पुरानी टोंक इलाके की सर्चिंग की। इसमें कई मकानों पर पत्थर और इंटें मिली है।
मामले में मकान मालिकों को पत्थर व इंट हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद भी यह मिले तो कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय मिश्रा और निवाई पुलिस उपाधीक्षक रवि शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पुरानी टोंक के संवेदनशील इलाकों में सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिसकर्मी कई मकानों की छतों पर पहुंचे और वहां जांच की।
पुलिस अधिकारियों ने जिन मकानों की छतों पर पत्थर रखे हुए मिले उन्हें तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों को सख्त हिदायत दी गई है कि कोई भी व्यक्ति छतों पर पत्थर या अन्य सामग्री जमा न रखे। पुलिस प्रशासन का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात है।
पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि पुरानी टोंक और कोतवाली थाना क्षेत्र में ड्रोन से सर्चिंग अभियान चलाया जाएगा। ताकि पथराव जैसी स्थिति नहीं हो। उन्होंने बताया कि मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पथराव करने वाले अन्य को सर्च किया जा रहा है।
गत दो दिन पहले पुरानी टोंक इलाके में एक समुदाय के बच्चों में आपसी विवाद हो गया था। वे झगड़ते हुए पड़ोस में चले गए थे। जहां दूसरे समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताई तो कुछ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वहां पथराव हो गया था।