टोंक

राजस्थान ATS का बड़ा एक्शन, ‘जैश-ए-मोहम्मद’ से कनेक्शन के संदेह में धरा गया शख्स, जानें घर की तलाशी में क्या-क्या मिला?

Major ATS Action In Tonk:  राजस्थान एटीएस (ATS) ने टोंक से संदिध युवा वासित को हिरासत में लिया। जैश-ए-मोहम्मद से संबंध का संदेह, डिजिटल उपकरण और बैंक विवरण जब्त।
less than 1 minute read
Aug 09, 2026
tonk youth detained rajasthan ats suspected jaish e mohammed links
टोंक से हिरासत में लिया गया वासित

राजस्थान एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने प्रदेश में आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टोंक से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए युवक का नाम वासित है, जिस पर एक खतरनाक आतंकवादी संगठन से जुड़े होने और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहने का गहरा संदेह है।

एटीएस की टीम आरोपी को तुरंत टोंक से जयपुर लेकर पहुंची है, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि प्राथमिक जांच के आधार पर वासित को आगे की पूछताछ के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी लाया जा सकता है।

जैश-ए-मोहम्मद के हैंडलर से संपर्क का संदेह

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, एटीएस को सूचना मिली थी कि वासित सीमा पार या विदेश में बैठे आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के किसी संदिग्ध हैंडलर के लगातार संपर्क में था। वह डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर किस तरह की जानकारी साझा कर रहा था, इसकी कड़ियों को खंगाला जा रहा है।

डिजिटल उपकरण और बैंक डिटेल्स जब्त

कार्रवाई के दौरान राजस्थान एटीएस की टीमों ने टोंक स्थित वासित के आवास की गहन तलाशी ली। एटीएस ने मौके से मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल डिवाइस जब्त किए हैं। संदिग्ध के बैंक खातों के विवरण को भी कब्जे में लिया गया है ताकि फंडिंग या संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की पड़ताल की जा सके।

फिलहाल, इस पूरे मामले में जांच एजेंसियां सतर्कता बरत रही हैं और आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। एटीएस और केंद्रीय एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि राज्य में उसका कोई नेटवर्क सक्रिय था या नहीं।

Updated on:
09 Aug 2026 12:40 pm
Published on:
09 Aug 2026 12:40 pm