टोंक

सड़क हादसे में दो जनों की मौत, चार गंभीर घायल

जयपुर-कोटा राजमार्ग पर सोमवार रात सड़क हादसे में दो जनों की मौत हो गई तथा चार जने गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद घायलों की चीख पुकार सुनकर लोग दौड़कर आए तथा पुलिस को सूचना दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Feb 2023, 8:49 PM IST
two died in road accident in niwai tonk

निवाई। जयपुर-कोटा राजमार्ग पर सोमवार रात सड़क हादसे में दो जनों की मौत हो गई तथा चार जने गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद घायलों की चीख पुकार सुनकर लोग दौड़कर आए तथा पुलिस को सूचना दी। बरोनी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी निवाई लेकर आए।

बरोनी थानाधिकारी हरिराम ने बताया कि सोमवार रात रात करीब 12 बजे हाईवे स्थित बरथल तिराहे पर सड़क किनारे एक ट्रक खडा था। इसी दौरान के जयपुर की ओर से आ रहे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह ट्रक पीछे से साइड में खड़े ट्रक में जा घुसा। इससे ट्रक की केबिन में बैठे मनोज (36) पुत्र कृष्ण, दीपक (28) पुत्र राजेन्द्र, रामभक्त (28) पुत्र अमृतलाल, महावीर (41) पुत्र सतवीर, मगर (45) पुत्र करताराम एवं मन्जीत (32) पुत्र सतवीर निवासी गांव खेदड़ बरवाला हिसार हरियाणा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी ट्रक की केबिन में फंस गए।

पुलिस ने राहगीरों और क्रेन की मदद से सभी घायलों को ट्रक से बाहर निकाला। एम्बुलेंस से राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवाई लेकर आए। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मगर एवं मंजीत को मृत्यु घोषित कर दिया। चारों गंभीर घायलों की हालत चिंताजनक होने के कारण चिकित्सकों ने जयपुर के लिए रेफर कर दिया। शवों को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को घटना की सूचना दी।

परिजनों के आने बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव सौंप दिया। थानाधिकारी ने बताया कि उक्त मामले में अभी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। दोनों मृतक और गंभीर घायल सभी एक ही परिवार के बताए गए हैं।

Updated on:
28 Feb 2023, 8:49 PM IST
Published on: