8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ह्रदय विदारक: एक ही घर से उठी मां-बेटा और बेटी की अर्थी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

ट्रैक्टर ट्रॉली व कार की भिड़ंत में मृत मां, बेटा व बेटी के शव का सोमवार हिण्डोली चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 28 Feb 2023, 3:27 PM IST

three died in bundi road accident update news

हिण्डोली (बूंदी)। ट्रैक्टर ट्रॉली व कार की भिड़ंत में मृत मां, बेटा व बेटी के शव का सोमवार हिण्डोली चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। यहां एक साथ परिवार के 3 जनों की मौत के बाद अकेले बचे राजू सैनी पर दुखों का पहाड़ सा टूट गया है। दुर्घटना में राजू सैनी की पत्नी रीना (30), पुत्री कृष्णा (8) और केशव साढ़े तीन वर्ष की मौत हो गई है।

परिवार में पिता के पास एक पुत्र रूपेश बचा है, वह भी गंभीर स्थिति में बूंदी चिकित्सालय में भर्ती है। सोमवार को मां, बेटी व बेटा के शव को अंबेडकर कॉलोनी उंदालिया की डूंगरी बूंदी में ले जाने के बाद मोहल्ले में मातम छा गया। परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार कह रहा था कि माता रानी के दर्शन गए थे तो उन्होंने उन्हें क्यों नहीं बचाया।

यह भी पढ़ें : पत्नी करती रही इंतजार, घर पहुंचा शव, 9 माह पूर्व हुई थी शादी

... तो बच सकती थी जान
लोगों के अनुसार 148 डी गुलाबपुरा से उनियारा तक पेट्रोलिंग वैन है। ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर घायलों को चिकित्सालय में पहुंचाने व क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया जा सके। यहां पर इस वाहन का अता-पता नहीं है। रविवार शाम दुर्गापुरा के निकट हुई दुर्घटना में घायल कार में काफी देर तक फंसे रहे, यदि मौके पर पेट्रोलिंग वैन व पुलिस में से कोई पहुंच जाता तो लोगों की जान बच जाती।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में यहां दर्दनाक सड़क हादसा, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना में किशन लाल, मिश्रीलाल, व रूपेश घायल हैं। जिनका उपचार बूंदी चिकित्सालय में जारी है।
फतेह सिंह, एएसआई, दबलाना