टोंक

पतंगबाजी को लेकर हुए विवाद में दो युवक घायल, पुलिस के पहुंचने से पहले भाग छूटे आरोपी

Controversy two sides: बच्चों की पतंगबाजी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में दो युवक घायल हुए है। जिनका स्थानीय पुलिस ने राजकीय अस्पताल में उपचार कराया है।

2 min read
Nov 26, 2019
पतंगबाजी को लेकर हुए विवाद में दो युवक घायल, पुलिस के पहुंचने से पहले भाग छूटे आरोपी

देवली। शहर के दशहरा मैदान दमकल केन्द्र के समीप स्थित कच्ची बस्ती में सोमवार को बच्चों की पतंगबाजी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में दो युवक घायल हुए है। जिनका स्थानीय पुलिस ने राजकीय अस्पताल में उपचार कराया है। एएसआई रामकुमार मीणा ने बताया कि उक्त विवाद सुबह 9 बजे करीब सिकलीगर कच्ची बस्ती के दो पक्षों के बीच बच्चों की पतंगबाजी को लेकर हुआ। कुछ ही देर में विवाद बढ़ता चला गया।

ये भी पढ़ें

दूषित पान मसाला खा रहे जिले के लोग, 10 में से 9 नमूने फेल, कम्पनियों को बाजार से उत्पाद वापस लेने के निर्देश

दोनों पक्षों के दर्जनभर लोग आमने सामने हो गए तथा भिड़ गए। इस दरम्यान हुए विवाद से आसपास में दर्जनों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा लोगों की भीड़ को हटाया। विवाद में नारायण व गंूगा नाम के दो युवक घायल हो गए। वहीं मारपीट करने वाले युवक मौका पाकर भाग छूटे।

विवाद शांत कराने के बाद पुलिस ने घायल युवकों की अस्पताल में मरहम पट्टी कराई। समीप के दुकानदारों ने बताया कि विवाद इतना बढ़ा हो गई कि कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। एएसआइ मीणा ने बताया कि जल्द ही विवाद उत्पन्न करने वाले युवकों को पकड़ा जाएगा।

झगडऩे पर तीन गिरफ्तार
दूनी. घाड़ पुलिस ने जूनिया व नयागांव (रानीपुरा) गांव में जमीन विवाद को लेकर झगड़ते दो भाइयों सहित तीन जनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी को दूनी तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट विनिता स्वामी के समक्ष पेश करने पर दोनो भाइयों को जेल भेज दिया। थानाप्रभारी हरिनारायण मीणा ने बताया कि जूनिया में रविवार को जमीन विवाद में झगड़ रहे भाई लक्ष्मण व मायाराम व नयागांव (रानीपुरा) गांव में प्रहलाद यादव को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

संदिग्ध अवस्था में घूमते चार गिरफ्तार
मालपुरा. शहर के दूदू रोड चौराहे पर संदिग्ध अवस्था में घूमते चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मालपुरा थाना प्रभारी रवीन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि रात को दूदू रोड चौराहे के पास फागी निवासी सलीम पुत्र हकीम, हनीफ पुत्र जहूर, आरिफ पुत्र बाबू खां व बाबू पुत्र समशेर को एक गाडी के पीछे बैठा देखा गया। जहां गश्ती दल को देख चारों मौके से भागने लगे। पुलिस ने चारों से पूछताछ की। संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर चारों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें

लूट के आरोपियों को भेजा जेल, 3 मामलों में प्रोडक्शन वारंट से पुलिस फिर करेगी गिरफ्तार
Published on:
26 Nov 2019 07:00 am
Also Read
View All