1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tonk: ‘बिना बताए घर से चली गई थी मां’, 16 दिन बाद बाड़े में मिला 78 साल की वृद्धा का शव, बदबू आने पर हुआ खुलासा

Rajasthan News: टोंक जिले में 16 दिन से लापता 78 साल की शंकरी देवी का शव गांव के पास एक बाड़े में मिला। दुर्गंध आने पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
2 min read
Google source verification

टोंक

image

Akshita Deora

Aug 01, 2026

Tonk Old Woman Found Dead

मृतका की फाइल फोटो: पत्रिका

Old Woman Dead Body Found In Tonk: टोंक जिले के दूनी थाना क्षेत्र के आवां गांव में 16 दिन से लापता एक 78 साल की वृद्धा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव के पास स्थित एक बाड़े से तेज बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने वहां जाकर देखा तो शव पड़ा मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दूनी के सरकारी अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान आवां निवासी शंकरी देवी (78) पत्नी स्वर्गीय हीरालाल रैगर के रूप में हुई है। शव की पहचान परिजनों ने की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

17 जुलाई को दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

पुलिस के अनुसार शंकरी देवी 16 जुलाई को बिना किसी को बताए घर से निकल गई थीं। जब देर तक वह वापस नहीं लौटीं तो परिजनों ने अपने स्तर पर उनकी काफी तलाश की। रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने 17 जुलाई को टोंक जिले के दूनी थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बेटे ने कहा था कि 'मां बिना बताए घर से चली गई थी और अब तक मिली नहीं।'

गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस भी वृद्धा की तलाश कर रही थी। इसी बीच गांव के समीप स्थित एक बाड़े से दुर्गंध आने की सूचना मिली। जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो उन्हें एक शव दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बाद में शव की पहचान शंकरी देवी के रूप में हुई।

दूनी थाना पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और ये पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वृद्धा की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

भारतीय सेना में कार्यरत थे पति

पुलिस ने बताया कि मृतका के पति हीरालाल रैगर भारतीय सेना में कार्यरत थे और उनका कई वर्ष पहले निधन हो चुका था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।