टोंक

उपचार के दौरान डेंगू पीडि़त दो जनों की मौत, चिकित्सा विभाग ने बताया मौत का अन्य कारण

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Nov 02, 2018
two-people-suffering-from-dengue-during-treatment
डेंगू पीडि़त दो जनों की जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई।

राणोली-कठमाणा. क्षेत्र के कठमाणा के डेंगू पीडि़त दो जनों की जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं चिकित्सा विभाग ने अन्य कारणों से इनकी मौत होने का दावा किया है।

फिर भी चिकित्सा विभाग ने एतिहायत के तौर पर सर्वे करवाए जाने सहित एकत्र पानी में एमएलओ डलवाया है। जानकारी अनुसार कठमाणा निवासी रामलाल (45) पुत्र रामानन्द प्रजापत एवं ममता (35) पत्नी मुकेश प्रजापत का जयपुर में कई दिनों से उपचार चल रहा था।

इनकी बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। एक दिन में दो जनों की मौत होने से गांव में कोहराम मच गया।

इनका भी चल रहा इलाज

ग्रामीणों ने बताया कि ममता के 3 लड़कियां व एक लडक़ा है। वहीं रामलाल के 3 लडक़े व एक लडक़ी है। खुशीराम जाट का जयपुर उपचार चल रहा है। वहीं मुकेश जाट, आशाराम जाट, छोटा पत्नी सीताराम जाट, राजू गुर्जर, नरसी गुर्जर, विकास जाट, प्रशांत गुर्जर, गोपाल गुर्जर, मुकेश शर्मा, दूल्हाराम, बजरंग, किशोर बैरवा आदि भी हंै।

इनमें से कोई घर पर तो कोई जयपुर चिकित्सालय में भर्ती होकर दवा ले रहा है। सब मच्छरजनित डेंगू, मलेरिया आदि से पीडि़त है। ग्रामीणों ने बताया कि गत वर्ष संतोष पत्नी कृष्ण जाट की भी डेंगू से मौत हो गई थी।

अन्य कारणों से हुई मौत
मृतक रामलाल जो कि प्राइवेट अस्पताल मेट्रो मास जयपुर में भर्ती था, जिसकी मौत का कारण ब्रेन स्ट्रोक होने की जानकारी मिली है। वहीं मृतक ममता को बुखार उल्टी पेट दर्द की शिकायत थी। गंदे पानी मे एमएलओ डलवाया जा रहा है। डॉ. पुखराज पहाडिय़ा, चिकित्साप्रभारी राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कठमाणा

Published on:
02 Nov 2018 09:52 am