टोंक

तेज रफ्तार से आई कार ने बाइक के मारी टक्कर, हादसे के बाद अनियंत्रित होकर पलटी कार, 7 जने हुए घायल

Car bike collision: राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर-कोटा पर पेच की बावड़ी के समीप गुरुवार सुबह तेज रफ्तार से आई कार ने बाइक के टक्कर मारी दी। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
2 min read
• •
Updated: 1 Nov 2019, 9:25 AM IST
तेज रफ्तार से आई कार ने बाइक के मारी टक्कर, हादसे के बाद अनियंत्रित होकर पलटी कार, 7 जने हुए घायल
तेज रफ्तार से आई कार ने बाइक के मारी टक्कर, हादसे के बाद अनियंत्रित होकर पलटी कार, 7 जने हुए घायल

देवली. राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर-कोटा पर पेच की बावड़ी के समीप गुरुवार सुबह तेज रफ्तार से आई कार ने बाइक के टक्कर मारी दी। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं हादसे में कार व बाइक सवार कुल सात जने घायल हो गए। इनमें एक दो वर्ष की बच्ची व दो महिलाएं भी शामिल है।

घायलों को देवली व बूंदी के राजकीय अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। पुलिस के अनुसार बाइक सवार राजमार्ग पर पेच की बावड़ी की तरफ जाने वाले डिवाइडर कट से सडक़ पार कर रहा था। तभी कोटा की तरफ से तेज गति से आई कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार घसीटते हुए दूर जा गिरे।

हादसे में बटवाड़ी थाना हिण्डोली निवासी व बाइक सवार राजकुमार रैगर, उसकी मां रामकली, पत्नी राधा व दो साल की पुत्री प्रतिज्ञा घायल हो गई। इन्हें देवली अस्पताल भर्ती करवाया गया। जबकि बाइक को टक्कर मारने के बाद कार भी असंतुलित होकर पलट गई। इसमें कोटा निवासी सत्यनारायण, रतनलाल व चीमा गुर्जर घायल हो गए। इन्हें तत्काल बूंदी राजकीय अस्पताल लेकर उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।

कार पलटने से तीन घायल
निवाई. राष्ट्रीय राजमार्ग 12 स्थित मोटूका गांव की पुलिया पर जयपुर की तरफ से आ रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे एक महिला सहित तीन जने घायल हो गए। बरोनी पुलिस ने बताया कि जवाहर नगर भीलवाड़ा निवासी गुलामनबी पुत्र इब्राहिम मंसूरी, मुस्कान पत्नी शोएब, शोएब पुत्र सईद मुस्तफा कार में जयपुर से भीलवाड़ा जा रहे थे।

मोटूका गांव के समीप अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट कर दूसरी साइड चली गई। इससे वे लोग घायल हो गए। कार के पलटते ही ग्रामीणों ने सभी घायलों को बाहर निकाला और सभी को एम्बुलेंस से टोंक सआदत अस्पताल में भर्ती कराया।

Published on: