31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑटो ने बाइक सवार तीन युवकों को कट मारा, सामने से आ रहे लोडिंग वाहन से टकराए, दो की मौत

भानपुर के पास घटना: मृतकों में कांग्रेस नेता का बेटा शामिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sumeet Pandey

•

Updated: 1 Nov 2019, 6:03 AM IST

ऑटो ने बाइक सवार तीन युवकों को कट मारा, सामने से आ रहे लोडिंग वाहन से टकराए, दो की मौत

ऑटो ने बाइक सवार तीन युवकों को कट मारा, सामने से आ रहे लोडिंग वाहन से टकराए, दो की मौत

भोपाल।. छोला इलाके में सामने से आ रहे लोडिंग वाहन से बाइक की हुई भिडंत में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार युवकों को बगल से चल रहे ऑटो ने कट मार दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे लोङ्क्षडग वाहन से टकरा गई। पुलिस के मुताबिक, खेड़ापति हनुमान मंदिर छोला निवासी 23 वर्षीय निखिल मेहरा पिता महेश मेहरा और 28 वर्षीय आशू सिंह ठाकुर की मौत हो हुई है। जबकि हादसे में उनका दोस्त 25 वर्षीय दुर्गेश साहू घायल हैं। दुर्गेश का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। निखिल मेहरा हबीबगंज इलाके में पार्र्किंग में काम करता था। जबकि आशू सिंह डीजे का काम करता था। दुर्गेश बैरागढ़ में कपड़े की दुकान पर नौकरी करता है। निखिल के पिता कांग्रेस नेता हैं।

भानपुर से लौटते वक्त हुआ हादसा

बताया गया कि तीनों युवक करीबी दोस्त हैं। गुरुवार दोपहर वह भानपुर से एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। बाइक आशू सिंह चला रहा था। भानपुर पारसधाम रोड के पास सतीश ऑटो पाट्र्स की दुकान के पास पहुंचे ही थे कि तभी आपे ने उन्हें कट मार दिया। बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडिंग वाहन से जा टकराई। आशू की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि निखिल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

बाइक के परखच्चे उड़े

टक्कर इतनी जोरदार हुई कि युवकों की बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं, आशू के सिर में गंभीर चोट लगी थी। निशातपुरा सीएसपी लोकेश सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने टक्कर मारने वाले लोङ्क्षडग वाहन को जब्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि आपे से कट मारने की बात अभी सामने नहीं आई है।

वीआईपी रोड में रेसिंग बाइक फिसली, युवक की मौत

वीआईपी रोड पर कोहेफिजा तिराहे के पास टर्निंग में रेसिंग बाइक फिसलने से परिवार के इकलौते बेटे की मौत हो गई। बताया गया कि 15 दिन पहले ही युवक ने बाइक खरीदी थी। पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, चटाईपुरा बुधवारा निवासी 22 वर्षीय अयान बेग पिता अफाक बेग निजी काम करता था। 15 दिन पहले ही उसने बाइक खरीदी थी। बुधवार की दोपहर वह वीआईपी रोड से गुजर रहा था। कोहेफिजा तिराहे के पास उसकी बाइक फिसल गई। अनियंत्रित होकर बाइक करीब 50 फीट तक घिसटते हुए रोड के किनारे बने फुटपाथ पर जाकर रुकी। हादसे में अयान को गंभीर चोट लगी थी। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि अयान के परिजनों के अभी बयान नहीं हो सके। इसलिए यह पता नहीं चल सका कि वह कहां जा रहा था। अभी उसकी बाइक पर नंबर भी नहीं था।

--------