टोंक

सर्दी में भी हो रही अघोषित बिजली कटौती, अभियंताओं की मनमर्जी से लोगों की बढ़ रही परेशानी

शहर के सर्वाधिक इलाके में प्रतिदिन तीन से चार घंटे तक अघोषित बिजली कटौती की जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2017, 2:51 PM IST
अघोषित बिजली कटौती
टोंक. विद्युत वितरण निगम की मनमर्जी से ग्रामीण ही नहीं शहर के लोग भी परेशान हैं। दीपावली से पहले से ही मरम्मत के नाम पर अब तक कटौती की जा रही है।

टोंक. विद्युत वितरण निगम की मनमर्जी से ग्रामीण ही नहीं शहर के लोग भी परेशान हैं। शहर के सर्वाधिक इलाके में प्रतिदिन तीन से चार घंटे तक अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। वहीं पुरानी टोंक क्षेत्र में तो दीपावली से पहले से ही मरम्मत के नाम पर अब तक कटौती की जा रही है।

आए दिन बिजली चार से पांच घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। इससे लोग परेशान हैं। जबकि इतने लम्बे समय में लाइनों की मरम्मत ही नहीं, बल्कि नई लाइनें तक डाली जा सकती है, लेकिन निगम अभियंताओं की मनमर्जी लोगों की परेशानी बनी हुई है।

डेढ़ महीने से हो रही है कटौती
पुरानी टोंक क्षेत्र में गत डेढ़ महीने से मरम्मत के नाम पर कटौती हो रही है। इतने लम्बे समय के बावजूद विद्युत वितरण निगम कार्यपूरा नहीं कर पाया। गुरुवार को भी सुबह 9 से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक कटौती की गई। इसके बाद फिर से शाम को बिजली बंद कर दी गई।


पानी के लिए हो गए परेशान
बिजली कटौती का असर सर्वाधिक जलापूर्ति पर हो रहा है। कई दिनों से ये आपूर्ति बाधित हो रही है। लोग बिजली से सम्बन्धित कार्य भी नहीं कर पा रहे हैं।

दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
बनेठा. बनेठा क्षेत्र के कुण्डेर फीडर पर 12 घंटे से विद्युत आपूर्ति नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कुण्डेर फीडर से जुड़े गांवों में शुक्रवार को तडक़े 4 बजे से विद्युत आपूर्ति बंद है।

इससे कुण्डेर, ठिकरिया, कैरोद, सेदरी, चितानी, खोहल्या सहित दर्जनों गांव के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि इस सम्बन्ध में विभागीय अभियंताओं से दूरभाष पर शिकायत दर्ज कराने के बाद भी विद्युत आपूर्ति नहीं हो पाई है।


12 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप
बनेठा. क्षेत्र के कुण्डेर फीडर पर 12 घंटे से बिजली आपूर्ति नहीं होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कुण्डेर फीडर से जुड़े गांवों में शुक्रवार सुबह 4 बजे से बिजली आपूर्ति बंद है। इससे कुण्डेर, ठिकरिया, कैरोद, सेदरी, चितानी, खोहल्या के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


बिजली गुल रही
सिरस. पराना सहित एक दर्जन से भी अधिक गांवों में सुबह से शाम तक बिजली बन्द रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हथौना, वजीराबाद, खलीलाबाद, श्योसिंहपुरा, भैरूगंज, वजीरनगर, हनीमपुर बिजली व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है।

Published on: