1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जंगली शूकर के शिकार के आरोपितों को जेल भेजा

आरोपितों ने वन क्षेत्र में जंगली शूकर शिकार का शिकार किया था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 27 Nov 2017, 9:36 AM IST

 शिकार के आरोपित

देवली. सीतापुरा वन खण्ड क्षेत्र में जंगली शूकर (मादा) के शिकार के आरोपितों को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

देवली. सीतापुरा वन खण्ड क्षेत्र में जंगली शूकर (मादा) के शिकार के आरोप में गिरफ्तार किए तीनों आरोपितों को वनकर्मियों ने रविवार को देवली न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उल्लेखनीय है कि सीतापुरा वन क्षेत्र में जंगली शूकर (मादा) का शिकार करने के आरोप में वनकर्मियों ने तीन जनों को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार आरोपित रामकिशन कीर, राजू मोग्या व हेमराज मोग्या निवासी सीतापुरा है। ग्रामीणों की सूचना पर आवां नाके के वनकर्मी शंकरलाल मीणा, सहायक वनपाल राकेश चौधरी व आसिफ खान वनरक्षक मौके पर पहुंचे। जहां तीनों आरोपित शिकार किए शूकर के साथ पकड़े गए।

शूकर का पोस्टमार्टम कराकर शव दफना दिया गया। आरोपितों ने वन क्षेत्र में जंगली शूकर शिकार का शिकार किया था, जिन्हें वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर राजस्थान वन्य जीव अधिनियम 1972 के धारा 9 के अन्तर्गत गिरफ्तार किया था।


तलवार के हमले में युवक घायल

देवली. शहर की प्रताप कॉलोनी स्थित बोरड़ा गणेश रोड पर रविवार दोपहर तलवार के हमले से एक युवक घायल हो गया, जिसे बाद में चिकित्सकों ने कोटा रैफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में उत्तम विश्वास ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

इसमें बताया कि शनिवार रात ही उसका पुत्र चन्द्रशेखर गुजरात से आया था। रविवार दोपहर वह अपने तीन-चार साथियों के साथ गणेश रोड पर मोक्षधाम के समीप बैठा था। इस दरम्यान अर्जुन सिंह तलवार लेकर आया तथा चन्द्रशेखर पर तलवार से हमला कर घायल हो गया। वहीं हमले के बाद मौके पर सनसनी मच गई।

इस दौरान दर्जनों लोगों एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को लेकर पुलिस थाने पहुंचे। जहां से पुलिसकर्मी घायल को राजकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे कोटा रैफर कर दिया।


खनन क्षेत्र में जेसीबी पकड़ी
टोंक. नगरफोर्ट वन क्षेत्र के गैरोटा में रविवार तडक़े पहाड़ पर अवैध खनन करते एक जेसीबी पकड़ी है। वनपाल फरीद खान ने बताया कि तडक़े चार बजे खनन करते जेसीबी पकड़ कर नगरफोर्ट थाने में खड़ी करवाई गई है। चालक मौके से फरार हो गया। इस दौरान वन विभाग के राजाराम जाट, राकेश एवं शहजाद आदि मौजूद थे।

पचेवर में आठ ट्रॉली चारा राख
पचेवर. कस्बे के एक बाड़े में रखा आठ ट्रॉली चारा रविवार को लगी आग से जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से पानी के टैंकर लाकर आग बुझाने का प्रयास किया।

सूचना पर पहुंचे हैड कांस्टेबल प्रधान मीना ने बताया कि नाथू लाल दर्जी के खेत पर बने बाड़े में आठ ट्रॉली चारा रखा हुआ था। आग लगने से चारा जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे सरपंच घनश्याम गुर्जर ने पीडि़त को ढांढ़स बंधाया।