टोंक

video: दो दिन में पानी की समस्या का समाधान नही हुआ तों ग्रामीणों ने रोड जाम करने की दी चेतावनी, अटल सेवा केन्द्र पर प्रदर्शन कर जताया रोष

समय पर पानी की आपूर्ति नहीं होने से नाराज महिलाओं एवं लोगों ने अटल सेवा केन्द्र के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया।

2 min read
May 10, 2018
 उनियारा के पलाई में प्रदर्शन करती महिलाएं।

पलाई (उनियारा). पंचायत प्रशासन की अनदेखी से सदर बाजार, बस स्टैण्ड, वार्ड एक, 5, 6 में समय पर पानी की आपूर्ति नहीं होने से नाराज महिलाओं एवं लोगों ने अटल सेवा केन्द्र के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के समय पर नहीं आने के कारण महिलाओं का खाली कुर्सियों पर जमावड़ा जमा रहा।

कुछ समय बाद ग्राम विकास अधिकारी धर्मेन्द्र नायक, वार्ड पंच भंवरलाल गुर्जर का घेराव कर महिलाओं ने खरी-खोटी सुनाई। ग्रामीणों ने बताया कि एसडीओ, जलदाय विभाग और पंचायत प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद समस्या का निराकरण नहीं हुआ। महिलाओं एवं लोगों ने दो दिन में पीने के पानी की समस्या का समाधान नहीं होने पर रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।

ग्राम विकास अधिकारी धर्मेन्द्र नायक ने महिलाओं एवं लोगों को दो दिन में पानी की आपूर्ति कराने का आश्वासन दिया, लेकिन महिलाओं के नहीं मानने पर किसान संघ के तहसील अध्यक्ष रामकिशन धाकड ने महिलाओं को समझाकर मामला शांत किया। इस दौरान नटी देवी, कांता, मोत्या देवी, बदाम, जग्गी देवी, रामकन्या, रामकिशन धाकड़, रामधन मीणा धर्मेन्द्र ? धाकड़, राकेश धाकड़, हरपाली देवी मौजूद थे।

कई दिनों से पानी को तरस रहे हैं
टोंक. शहर के मेहंदीबाग क्षेत्र में कई दिनों से पेयजल संकट गहराया हुआ है। लोगों को एक मटकी पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। इसकी शिकायत कई बार जलदाय विभाग में अभियंताओं से की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते क्षेत्र की महिलाओं ने बुधवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर समस्या का निस्तारण करने की मांग की।

इसमें मेहंदीबाग निवासी नसरीन, अमरीन, सूफिया, सावित्रि, नसीम, बीना, इमराना, समीना आदि ने बताया कि वार्ड 8 स्थित मेहंदीबाग में एक सप्ताह से नलों से पानी नहीं आ रहा है। मामले में पार्षद भी रूखा जवाब दे रही है। अभियंता भी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इसके चलते महिलाओं को अन्य कॉलेानियों में जाकर पानी लाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने पंचायत पर जड़ा ताला
देवली. हनुमाननगर क्षेत्र की अमरवासी पंचायत में बंद पड़े मनरेगा कार्यों को चालू करवाने की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने पंचायत भवन पर ताला जड़ दिया। इससे पहले दर्जनों ग्रामीण पंचायत कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने पंचायत अधीन मनरेगा कार्य नहीं चलने की शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि गत कई वर्षों से पंचायत की ओर से मनरेगा कार्य नहीं चलाया जा रहा है।

इससे पंचायत के ग्रामीणों को रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है। इसकी कई बार शिकायत की गई, बावजूद इसके मनरेगा कार्य शुरू नहीं हुआ। इस दौरान ग्रामीणों ने उपसरपंच कैलाशी की अगुवाई में रोष जताते हुए पंचायत भवन पर ताला जड़ा। कार्य चालू करवाने को लेकर भी ज्ञापन सौंपा।

ये भी पढ़ें

टोंक के वन क्षेत्रों से आयुर्वेदिक औषधि शतावरी की तस्करी कर ले जा रहे ट्रक को किया जब्त, 90 लाख रुपए की कीमत की है औषधि
Published on:
10 May 2018 10:23 am
Also Read
View All