टोंक

video: अतिक्रमण हटवाकर खुलवाया आम रास्ता, अब होगा ग्रेवल सडक़ का निर्माण

तहसील व पंचायत प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए रास्ते से अतिक्रमण हटवाया।

2 min read
Dec 22, 2017
देवली. पोल्याड़ा पंचायत के सिरोही गांव में गुरुवार को तहसील व पंचायत प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए रास्ते से अतिक्रमण हटवाया।

देवली. पोल्याड़ा पंचायत के सिरोही गांव में गुरुवार को तहसील व पंचायत प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए रास्ते से अतिक्रमण हटवाया। पोल्याड़ा सरपंच मुकेश कुमार बैरवा ने बताया कि अतिक्रमण सिरोही से बांस लक्ष्मणा जाने वाला मार्ग पर था।

जहां गांव की एक महिला ने लोहे की जालियां आदि लगाकर रास्ता अवरूद्ध कर दिया। शिकायत पर तहसीलदार मानसिंह आमेरा, पोल्याड़ा पंचायत सचिव हीरालाल चौहान, पटवारी शिमला मीना, अनुपमा बैरवा व पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। जहां जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटवाया।

सरपंच ने बताया कि फिलहाल अतिक्रमण हटाकर रास्ते खुलासा कर दिया है, लेकिन अगले वर्ष मार्च-अप्रेल में रास्ते का सीमाज्ञान कराकर पंचायत की ओर से ग्रेवल सडक़ बनवाई जाएगी।


विद्यालय भूमि से अतिक्रमण हटाया

निवाई. क्षेत्र के भातडिय़ा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को तहसीलदार गजेन्द्र गोयल ने जेसीबी से
ध्वस्त कराया। तहसीलदार गोयल ने बताया कि प्रधानाध्यापक की ओर से उपखण्ड अधिकारी को अतिक्रमण की शिकायत की गई थी।

इस पर विद्यालय भूमि का सीमाज्ञान कराकर मौके से अतिक्रमण को हटवाया गया। उन्होंने बताया कि विद्यालय की भूमि पर लोगों ने बाड़े आदि बना रखे थे। जमीन प्रधानाध्यापक शिखरचन्द जैन के सुपुर्द की गई।

कार्रवाई शुरू
उनियारा. टोंक-सवाईमाधोपुर रोड से अतिक्रमण शीघ्र हटाए जाएंगे। पालिका अधिशासी अधिकारी सीमा चौधरी ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के तहत उपखण्ड अधिकारी कैलाश चन्द गुर्जर की ओर से टोंक-सवाईमाधोपुर रोड पर हो रहे अतिक्रमणों को हटाने के आदेश जारी किए गए थे।

इसी के तहत टोंक रोड से बड़ी नहर से लेकर सवाईमाधोपुर रोड पर कृषि मण्डी तक मार्ग के दोनों ओर से अतिक्रमण को हटवाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि सोमवार को उक्त मार्गों कुछ अस्थायी अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई भी शुरू की गई है।

खरीद बंद रहेगी आज से
उनियारा ञ्च पत्रिका. मण्डी परिसर में समर्थन मूल्य पर की जा रही खरीद शुक्रवार से बंद से रहेगी। खरीद केन्द्र के प्रभारी सिराज अहमद ने बताया कि बारदाना आने तक खरीद नहीं की जा सकेगी।

ये भी पढ़ें

video: खुश खबर: प्रदेश में होगी19 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती- टायसन
Published on:
22 Dec 2017 09:19 am
Also Read
View All