7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video: खुश खबर: प्रदेश में होगी19 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती- टायसन

टोंक व निवाई में सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश टायसन ने सफाई कर्मचारियों की बैठक ली  

2 min read
Google source verification
 राज्य सफाई आयोग के उपाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश टायसन

टोंक. राज्य सफाई आयोग के उपाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश टायसन ने कहा कि राज्य में सफाई कर्मियों की भर्ती जल्द ही की जाएगी। टायसन गुरुवार दोपहर को अग्निशमन केन्द्र के सभागार में सफाई कर्मचारियों की बैठक ले रहे थे।

टोंक. राज्य सफाई आयोग के उपाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश टायसन ने कहा कि राज्य में सफाई कर्मियों की भर्ती जल्द ही की जाएगी। टायसन गुरुवार दोपहर को अग्निशमन केन्द्र के सभागार में सफाई कर्मचारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सब को जागरूक बन कर संगठित होना होगा।

बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जाए। सफाई आयोग सदस्य दीपक संगत ने टोंक में सफाई कर्मियों की भर्ती, चालक का कार्य करने वाले सफाई कर्मियों की पदोन्नति की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास नवलखा ने की। इस अवसर पर पार्षद रामअवतार धाभाई, रमेश गढ़वाल, रामलाल सेलीवान आदि मौजूद थे।


सफाई कर्मचारियों अर्थिक शोषण नहीं हो
निवाई . सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश टायसन ने गुरुवार को नगरपालिका का अवलोकन कर सफाई कर्मचारियों का आर्थिक शोषण नहीं करने की हिदायत दी है। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से शीघ्र ही प्रदेश में 19 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती किए जाने की जानकारी दी।


उपाध्यक्ष टायसन ने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए कर्मचारी ईमानदारी से कार्य करें। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों की संख्या, उनके काम करने का समय एवं वेतन की विस्तार से जानकारी ली। पालिका अधिशासी अधिकारी पूजा मीणा ने सफाई एवं कर्मचारियों की विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर सफाई आयोग के जिला प्रभारी विकास कुमार, सफाई प्रभारी बाबूलाल पण्डा, गुर्जरमल, मोला सैन, कपील शर्मा, विनोदकुमार नकवाल आदि कर्मचारी मौजूद थे। भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष लादूलाल के नेतृत्व में उपाध्यक्ष का स्वागत कर समस्याओं से अवगत कराया।

समय का किया दुपयोग
टोंक. सआदत अस्पताल में लगे नर्सेज ने गुरुवार को अस्पताल परिसर में श्रमदान किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में उगी कंटीली झांडिय़ों आदि को काटकर परिसर में सफाई कार्य किया। हड़ताल के चलते कम हुए मरीजों के भार से नर्सेज ने श्रमदान करने का निर्णय किया।

इसके बाद जिला विकलांग पुनर्वास केन्द्र के आसपास व ट्रोमा वार्ड के पीछे हो रहे कचरे का एकत्र कर दूर फिकवाया। इसके बाद गार्डन में उगी कंटीली झाडिय़ों को काटकर परिसर की सफाई की।