पुलिसकर्मियों को पीछा करते देख लोग माजरा समझ गए। इस दौरान गुरुद्वारा के समीप खड़े विवेकानंद कॉलोनी निवासी युवक सर्वजीत सिंह उर्फ सोनू ने आरोपित को दबोच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपित ने पकड़ से आजाद होने के लिए मशक्कत की, लेकिन सोनू की मजबूत पकड़ से नहीं छूट सका। इस बीच अन्य लोगों ने भी सोनू का साथ दिया। बाद में पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया।