
टोंक विधानसभा चुनावों में महिला कमांडों की भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर दूनी थानाप्रभारी विजय सिंह मीणा के निर्देशन में पंजाब पुलिस के जवानों ने मंगलवार को शहर सहित समीप के तीन कस्बे-गांव में फ्लैगमार्च किया।
वही दल में शामिल पुलिस की महिला कमांडो का कदमताल से फ्लैगमार्च में के दौरान लोगों में कौतूहल बना। पुलिस थाने के सूचना अधिकारी रामअवतार मीणा ने बताया कि पंजाब पुलिस जवानों ने शहर सहित मतदान केन्द्रों में फ्लैग मार्च किया।
इसके बाद जवानों ने क्षेत्र के आवां, धारोला व राजकोट में भी फ्लैगमार्च कर शांति एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया।
आगामी 25 नवम्बर को विधानसभा आमचुनाव में भयमुक्त मतदान को लेकर देवली थाना के ग्रामीण क्षेत्र में राजस्थान एवं पंजाब पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।
मंगलवार दोपहर को एफ कंपनी 1556 सैप पंजाब पुलिस ने देवली थानाधिकारी भंवर लाल वैष्णव के नेतृत्व में ग्राम सांवतगढ़, दाता ढाणी, चांदली पनवाड़ व सिरोही मे फ्लैग मार्च किया गया।
निवाई. विधानसभा चुनाव को लेकर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भय मुक्त मतदान करवाने के लिए मंगलवार को सदर थाना पुलिस एवं पंजाब पुलिस के जवानों ने उपखंड क्षेत्र के कई गांवों में फ्लैग मार्च निकाला।
मंगलवार को सदर थानाधिकारी जगदीश मीणा के नेतृत्व में सदर पुलिस एवं पंजाब पुलिस के जवानों ने गांव गुंसी, सजिया, चनानी,मजूकड़ा, कनेसर, सूरिया एवं राहोली क्षेत्र के कई गांवों में फ्लैग मार्च निकाला।