
मालपुरा. राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ चुनावों के लिए बुधवार को नामांकन भरे गए। छात्रसंघ चुनाव निर्वाचन अधिकारी डॉ. जयदीप ने बताया कि नामांकन दाखिल करने की समय सीमा समाप्त होने के बाद कुल 10 आवेदन पत्र विद्यार्थियों द्वारा लिए गए।
एनएसयूआई की ओर से अध्यक्ष पद के लिए जीतराम गुर्जर, उपाध्यक्ष पद के लिए आरती बैरवा, महासचिव पद के लिए हरिराम सैनी तथा संयुक्त सचिव पद के लिए राहु़ल शर्मा ने व एबीवीपी से अध्यक्ष पद के लिए मोना सैनी, उपाध्यक्ष पद के लिए विनोद सैन, महासचिव पद के लिए घनश्याम शर्मा तथा संयुक्त सचिव पद के लिए दीपिका चौधरी ने नामांकन भरे।
छात्र एकता परिषद से अध्यक्ष पद के लिए सूरजमल चौधरी ने नामाकंन दाखिल किया। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह 10 बजे वैध आवेदनों की सूची जारी कर दी जाएगी। इसके 11 से 2 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद शाम 5 बजे उम्मीदवारों की अन्तिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
प्रतियोगिता का समापन समारोह हुआ
निवाई .वनस्थली स्थित शिवानी आदर्श विद्या मंदिर में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य सुमन बुडोलिया, अध्यक्षता कर रहे जिला शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि राकेश स्वामी, शाला अध्यक्ष किशन लूनिया एवं संस्था प्रधान सुरेन्द्र कसाणा ने विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठीनातमाम टोंक की टीम एवं द्वितीय स्थान पर मदरलैंड की टीम रही। जिनको सम्मानित किया गया। इसी प्रकार दूनी में 63वीं जिला स्तरीय 17 वर्षीय फुटबॉल प्रतियोगिता में फाइनल मैच राउमाविद्यालय वनस्थली एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी के बीच खेला गया।
इसमें वनस्थली की टीम ने 2-1 से दूनी को हराकर फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की। वनस्थली टीम के प्रशिक्षक सूरज बैरवा व सहायक प्रशिक्षक शहबाज खान ने बताया कि प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। इसमें प्रथम स्थान पर वनस्थली, द्वितीय स्थान पर दूनी एवं तृतीय स्थान पर गुराई की टीमें रही।
कुश्ती में रहे प्रथम
टोंक. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोडा में आयोजित जिला स्तरीय जूड़ो एवं कुश्ती प्रतियेागिता में रीजनल पब्लिक स्कूल टोंक के खिलाडिय़ों ने 70, 92 तथा 110 किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
प्रतियोगिता के 70 किलोग्राम वर्ग में ऋतिक चौधरी ने प्रथम एवं वर्ग में बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार प्राप्त किया। इसी प्रकार 92 किलोग्राम वर्ग में आजम खान तथा 110 किलोग्राम वर्ग में मुबीन खान प्रथम स्थान पर रहकर बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार प्राप्त किया। इन तीनों को विद्यालय निदेशक अमीर अहमद सुमन, संचालक युसूफ ऐजाजी, अध्यक्ष अनीस अहमद एवं कोच महेन्द्र वैष्णव ने सम्मानित किया।