टोंक

शिविर के जरिए नव मतदाताओं से व्यवस्था में बदलाव लाकर देश को आगे बढ़ाने की कही बात

भारतीय जनता पार्टी की ओर नव मतदाता पंजीकरण अभियान शिविर का आयोजन किया गया।
2 min read
Jan 10, 2018
 नव मतदाता पंजीकरण अभियान
पीपलू. भारतीय जनता पार्टी की ओर से शिवालय मंदिर पर नव मतदाता पंजीकरण अभियान शिविर का आयोजन किया गया।

पीपलू. भारतीय जनता पार्टी की ओर से शिवालय मंदिर पर नव मतदाता पंजीकरण अभियान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी ने भाजपा सरकार की ओर से 4 वर्षों के किए गए जन कल्याणकारी योजनाओं से नव मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।

निवाई-पीपलू विधायक हीरालाल रैगर ने कहा कि भाजपा में युवा राजनीति में आने से देश की उम्मीदों को देश के अनुरूप व्यवस्था में बदलाव लाकर देश को आगे बढ़ाएंगे।

शिविर में भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह राजावत, जिला परिषद सदस्य सत्य नारायण चंदेल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र दाधीच, भाजपा पीपलू मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष पुरुषोत्तम व्यास, पीपलू राजेश शर्मा, शंकर लाल चौधरी, नारायण सिंह राजावत सहित नव मतदाता एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


विधायक ने सीसी रोड निर्माण की घोषणा की
मालपुरा . विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने डिग्गी के प्रतापपुरा गांव में चौपाल लगाकर जनसुनवाई की। विधायक ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं का ग्रामीणों को लाभ उठाने की अपील की। विधायक ने ग्रामीणों को श्रमिक कार्ड योजना, भामाशाह योजना , स्वास्थ्य बीमा योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना सहित कई योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने डिग्गी से प्रतापपुरा तीन किलोमीटर सडक़ पर डामरीकरण करवाने, 35 लाख की लागत से प्रतापपुरा में सीसी रोड निर्माण व पेयजल संकट के समाधान के लिए दो हैण्डपम्प लगाने की मांग की।

कृषि के लिए आवेदन 16 तक

टोंक. कृषि उद्यान विभाग की योजनाओं में आवेदन 16 जनवरी तक लिए
जाएंगे। सहायक निदेशक लक्ष्मणसिंह ने बताया कि ड्रीप, पॉली हाउस, सौर ऊर्जा, बैट्री चलित स्प्रेयर मशीन आदि के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

रक्तदान के फार्म भरे
देवली. राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को छात्रसंघ अध्यक्ष कैलाश मीणा व चुनाव प्रभारी प्रमेन्द्र मीणा की अगुवाई में 50 छात्र-छात्राओं के रक्तदान करने के फार्म भरे गए। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को रक्तदान करने के फायदे बताए।

Published on:
10 Jan 2018 02:11 pm