
टीवी अभिनेता अभिनव शुक्ला और उनकी पत्नी रुबीना दिलैक टीवी के मशहूर कपल में से एक हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों अक्सर अपने ट्रेवल के वीडिया सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। बता दे कि रूबीना दिलैक की बहन भी पॉपुलर यू-ट्यूबर हैं जिसके चैनल पर भी दोनों बहुत आसानी से दिखाई देते हैं। बिग बॉस से ही दोनों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। बता दें रूबीना दिलैक बिग बॉस सीजन 14 की विनर रही हैं। इसके चलते दोनों को लोग बेहद पसंद करते हैं।
इन दिनों ये कपल हिमाचल की वादियों की सैर कर रहा है। आए दिन ये सेलिब्रिटी कपल अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं और उन्हें पल- पल का अपडेट भी देते रहते हैं। इस कड़ी में यहां स्पीति वैली से अभिनव शुक्ला ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसमें वो फैंस को बता रहे हैं कि जब आप घूमने निकले और पास में पानी ना हो तो क्या करना चाहिए। दरअसल इसमें उन्होंने मजेदार अंदाज में बर्फ को खाने का बहाना निकाला है, जिस पर फैंस हस भी रहे हैं।
वीडियो को शेयर करते हुए अभिनव शुक्ला ने कैप्शन में लिखा- 'जब आपको प्यास लगी हो तो आप बर्फ खाएं.' इसके साथ ही हैशटैग का इस्तेमाल कर अभिनव शुक्ला , रुबीना दिलैक और स्पीति लिखा। इस वीडियो में ये साफ दिख रहा है कि वहां जमकर बर्फबारी हो रही है। दोनों ने खुद को कपड़ों से फुल ढका हुआ है, इससे आप वहां के तापमान का अंदाजा लगा सकते हैं। इसी दौरान अभिनव रेलिंग पर गिरी बर्फ को उठाते हैं और खा लेते हैं। इसके बाद रुबीना कैमरे में आती हैं और रेलिंग पर गिरी बर्फ को साफ करने लगती हैं।
बता दें कि रूबीना दिलैक ने बिग बॉस में खूब तहलका मचाया था। यहां उनके पति के साथ उनके कई झगड़े भी दर्शकों ने देखे। नौबत दोनों के सेप्रेशन तक आ गई थी। हालांकि सीजन खत्म होने तक दोनों की डोर काफी सुलझती हुई दिखाई दी थी। शो में एक वक्त ऐसा था जब रूबीना की घर के लगभग हर सदस्य से अनबन थी। शो में आने वाला हर गेस्ट भी उनके व्यवहार पर टिप्पणी करके जाता था। बावजूद इसके उन्होंने सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की।
यहां देखिए वह वीडियो-