TV न्यूज

जानिए कौन है बिशाल शर्मा जिसने जीता ‘सुपर डांसर 2’ का महामुकाबला

'सुपर डांसर चैप्टर 2' का ग्रैन्ड फिनाले खत्म हो चुका है। शो का विनर बिशाल शर्मा बना है। बिशाल असम का रहने वाला है।

2 min read
Mar 25, 2018
Winner Of Super Dancer 2 Bishal Sharma

फेमस डांसिग रिएलिटी शो 'Super Dancer Chapter 2' 26 हफ्तों के सफर के बाद आखिरी दहलीज को भी पार कर गया है। शो को उसका विनर मिल गया है। इस बार 'सुपर डांसर' का विनर असम का रहने वाला बिशाल शर्मा बना है। बिशाल ने लाइव वोटिंग में सबसे ज्यादा वोट बटोरे है। बिशाल शर्मा ने करीब 1 करोड़ 20 लाख वोट पर कब्जा जमाया। शो का ताज अपने नाम करने पर उसे 15 लाख रुपए की प्राइज मनी मिली। बिशाल ने फाइनल राउंड में रितीक दिवाकर, वैष्णवी प्रजापति और आकाश थापा को पछाड़ा।

बिशाल शर्मा असम का रहने वाला है। 12 वर्षीय बिशाल ने कभी शो में डल परफॉर्मेंस नहीं दी। हंसमुख स्वाभाव के बिशाल शर्मा ने अपनी परफार्मेंस से सबका दिल जीत लिया। शुरु से ही वो शो का मजबूत दावेदार रहा। शो में हमेशा कुछ अलग करने के लिए बिशाल ने अलग से टाइम निकाल कर शो के ही दौरान contemporary और hip-hop डांस फार्म सीखा। शो के दौरान उसे सुपर गुरु वैभव का साथ मिला।

ये भी पढ़ें

‘सुपर डांसर चैप्टर 2’: 10 साल के रितिक दिवाकर की पढ़ाई का खर्चा उठाएगा ये सुपरस्टार

गेस्ट के तौर पर वरुण भी हुए शामिल

ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने भी शिरकत की थी। वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'अॉक्टोबर' के प्रमोशन के लिए शो का हिस्सा बने थे। उन्होंने शो के दौरान सभी कंटेस्टेंट्स के साथ खूब मस्ती की थी। वरुण ने शिल्पा शेट्टी के साथ भी परफॉर्म किया था। वरुण धवन की गुजारिश पर शो की जज शिल्पा शेट्टी ने उनके साथ ठुमके लगाए। डांस करते वक्त वरुण धवन कभी घुटनों पर बैठे तो कभी शिल्पा शेट्टी को गोद में उठा लिया। फिनाले के दौरान वरुण शो के कंटस्टेंट रितिक दिवाकर की डांस परफॉर्मेंस देखकर इतने इम्प्रेस हो गए कि उन्होंने ये ऐलान कर दिया कि वह भविष्य में रितिक की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे। रितिक कानपुर के एक गरीब परिवार से ताल्लुख रखता है।

शिल्पा की खास परफॉर्मेंस

शिल्पा शेट्टी ने फाइनल राउंड में बैली डांस किया था। इसके साथ ही शिल्पा ने 'स्वैग से करेंगे सबका स्वागत' और 'लैला मैं लैला' जैसे हिट गानों पर भी परफॉर्म किया था। बता दें शिल्पा ने फिनाले राउंड में इस परफॉर्मेंस के लिए एक प्रशिक्षक के साथ रोजाना दो घंटे तक इसका अभ्यास किया था । उन्होंने अपने डांस से पहले कहा, 'मैंने हमेशा से ही नए डांस फॉर्म्स सीखना और उन्हें परफॉर्म करने का आनंद लिया है। 'सुपर डांसर चैप्टर 2' के इस सीज़न में कुछ श्रेष्ठ प्रतिभाएं देखी गई हैं और इस शो का हिस्सा बनने का अनुभव भी बेहतरीन रहा है। मैं आशा करती हूं कि यह परफॉर्मेंस उनके स्तर से मेल खाएगी और इस सीजन में हमने जितनी भी बेहतरीन परफॉर्मेंस देखी हैं उनके साथ न्याय करेगी।'

ये भी पढ़ें

खुलासा: फिल्म ‘ऑक्टोबर’ के लिए जब वरुण को करना पड़ा था टॅायलेट साफ!

Updated on:
25 Mar 2018 11:39 am
Published on:
25 Mar 2018 12:45 am
Also Read
View All