8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सुपर डांसर चैप्टर 2’: 10 साल के रितिक दिवाकर की पढ़ाई का खर्चा उठाएगा ये सुपरस्टार

वरुण ने सभी कंटस्टेंट के साथ काफी मस्ती की और अपनी अपकमिंग फिल्म 'ऑक्टोबर' के गाने पर Perform भी किया।

2 min read
Google source verification

image

Amit Kumar Singh

Mar 24, 2018

Super Dancer Chapter 2

Super Dancer Chapter 2

चर्चित डांस रिएलिटी शो 'Super Dancer Chapter 2'अपने फिनाले राउंड में पहुंच चुका है। शो का आज रात ग्रैंड फिनाले है।शो को लेकर सभी कंटस्टेंट् से लेकर जजेस और दर्शक काफी उत्साहित हैं। फिनाले राउंड में कुल 4 कंटस्टेंट्स ने जगह बनाई है। शो के कुछ हिस्से की शूटिंग पूरी हो चुकी है। 'Super Dancer' के फाइनल राउंड में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन भी शिरकत कर रहे हैं। वरुण ने सभी कंटस्टेंट्स के साथ काफी मस्ती की और अपनी अपकमिंग फिल्म 'ऑक्टोबर' के गाने पर Perform भी किया। फिनाले के दौरान वरुण शो के कंटस्टेंट् रितिक दिवाकर की डांस परफॉर्मेंस देखकर इतने इम्प्रेस हो गए कि उन्होंने ये ऐलान कर दिया कि वह भविष्य में रितिक की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे। रितिक कानपुर के एक गरीब परिवार से ताल्लुख रखता है।

फिनाले में इन 4 कंटस्टेंटस ने बनाई जगह

1. रितीक दिवाकर- रितीक कानपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। रितीक ने सिर्फ 10 साल की उम्र में अपने डांस से सबका दिल जीत लिया। शो में वो अपने सुपर गुरु प्रतीक के साथ कई डांस फार्म पर बेहतरीन परफॉर्मेंस दे चुका है। रितीक को शो में पहचान उसके डांस के कुछ स्पेशल मूव्स जैसे 'रितीक का ट्वीस्टर' और 'रितीक का चक्रव्यू' के लिए मिली है।

2.वैष्णवी प्रजापति- 5 साल की वैष्णवी 'सुपर डांसर' में 'छोटा पैकेट बड़ा धमाका' के नाम से जानी जाती है। शो की वो सबसे छोटी कंटस्टेंट् है। फिनाले तक के सफर में उसने जजेस को धुआंधार परफॉर्मेंस से चौंका दिया है। बता दें कि वैष्णवी ने एक ऐसे शख्स से डांसिग की बारीकियां सीखी थी जो खुद एक दिव्यांग है। शो में वो अपने सुपर गुरु मनन के साथ परफार्मेंस दे रही हैं।

3. आकाश थापा- देहरादून के 12 वर्षीय आकाश थापा ने शो के शुरुआत से ही सबसे ज्यादा सराहना बटोरी है। सुपर गुरु विवेक के इस चहेते का फिनाले में सबसे मजबूत दावा बताया जा रहा है। आकाश ने हर वीक अपने डांस से सभी को स्पीचलेस किया है। जॉली नेचर के आकाश, शिल्पा के साथ-साथ अन्य जजेस के भी काफी फेवरेट हैं।

4. बिशाल शर्मा- 12 वर्षीय आसाम के बिशाल ने शो में अपने Contemporary और Hip-Hop जैसे डांस फार्म से सबका दिल जीता है। बिशाल को सुपर गुरु वैभव का साथ मिला है।