TV न्यूज

Amitabh Bachchan थे CID के बंद होने की वजह! 6 साल बाद ACP प्रद्युम्न ने बताया आखिर हुआ क्या था

ACP Pradyuman React CID Off Air: पॉपुलर शो CID आखिर क्यों 20 साल बाद अचानक बंद हो गया था इसकी बड़ी वजह अमिताभ बच्चन को बताया जा रहा है।

2 min read
Oct 07, 2024
ACP Pradyuman Aka shivaji satam

ACP Pradyuman CID React Off Air: सोनी टीवी पर आने वाला शो CID को लेकर बड़ी खबर आ रही है। लगभग 20 साल तक चलने वाला शो जो साल 1998 में शुरू हुआ था और साल 2018 में बंद हो गया था। उनके फैंस को ये समझ नहीं आया था कि अचानक शो को ऑफ एयर क्यों किया गया। अब एक बार फिर फैंस के बीच CID का दूसरा सीजन शुरू होने वाला है। उससे पहले CID में ACP प्रद्युम्न बने शिवाजी साटम ने बड़ी बात बताई है। उन्होंने बताया कि ये शो अमिताभ बच्चन के कारण बंद करना पड़ा था। इसे सुनकर अमिताभ बच्चन के फैंस भी हैरान हो रहे हैं। उनका कहना है कि आखिर क्यों अमिताभ बच्चन जो खुद बॉलीवुड के महानायक हैं उनकी वजह से इस पॉपुलर शो को बंद करवाना पड़ा। आइये जानते हैं शिवाजी साटम ने और क्या कहा…

अमिताभ बच्चन की वजह से हुआ था KBC बंद? (ACP Pradyuman On Amitabh Bachchan)

शिवाजी साटम CID शो में अहम भूमिका में थे। ये एक ऐसा शो था जिसे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग भी देखा करते थे। जब ये बंद हुआ इसके बाद भी फैंस इसके पुराना शो देखते थे। अब ऐसे में सालों बाद इसके बंद होने का कारण बिग बी को बताया जा रहा है। ACP प्रद्युम्न ने फ्राइडे टॉकीज को दिए इंटरव्यू में बताया कि उस समय केबीसी शुरू हो गया था। हम हमेशा केबीसी को जबरदस्त टक्कर देते थे, पर फिर केबीसी की वजह से हमारे शो का समय बदलने लगा। ACP प्रद्युम्न ने आगे कहा, “हम हमेशा चैनल से पूछते रहे कि वे इसे क्यों बंद कर रहे हैं। हम केबीसी के साथ बराबरी पर तो हैं। केबीसी की वजह से शो की टीआरपी में थोड़ी गिरावट जरूर आई थी, लेकिन कौन सा शो ऐसा नहीं करता? शो बंद करने से पहले, उन्होंने इसके शेड्यूल में छेड़छाड़ की थी। पहले ये शो रात 10 बजे टेलीकास्ट होता था, लेकिन उन्होंने इसे रात 10:30 बजे या कभी-कभी 10:45 बजे भी टेलिकास्ट करना शुरू कर दिया था। इससे दर्शकों को समझ नहीं आता था कि CID का समय क्या है। इससे शो की TRP में कमी आने लगी। फिर इसे बंद करने का बड़ा फैसला हुआ।

CID का नया सीजन इस महीने हो सकता है शुरू

बता दें, शो CID अब जल्द अपने दूसरे सीजन के साथ आ रहा है। खबर है कि इसमें वही पुरानी कास्ट को लिया जाएहगा। साथ ही कुछ नए कैरेक्टर भी जुडेंगे। खबर ये आ रही कि CID शो नवंबर या दिसंबर में टेलीकास्ट किया जा सकता है। 6 साल बाद एक बार फिर दर्शकों को इसके आने का इंतजार है।

Published on:
07 Oct 2024 03:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर