TV न्यूज

शादी की तस्वीरों से एक्टर मोहित रैना ने दिया सबको सरप्राइज, सेलेब्स कर रहे कमेंट्स

नए साल के खास मौके पर जहां एक तरफ लोग नए साल के जश्न में बिजी थे तो वहीं दूसरी तरफ मोहित रैना शादी के बंधन में बंध रहे थे। नववर्ष के खास मौके पर एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करके अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है।
2 min read
• •
Updated: 1 Jan 2022, 11:57 PM IST
MOHIT RAINA WEDS ADITI
MOHIT RAINA WEDS ADITI

देवों के देव महादेव से चर्चा में आने वाले मशहूर अभिनेता मोहित रैना ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। मोहित रैना ने टीवी जगत में अपना बड़ा नाम कमाया है। टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुुड तक का सफर मोहित रैना तय कर चुके हैं। कई फेमस टीवी शोज करने के बाद मोहित रैना बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में भी नजर आए थे। आखिरी बात मोहित रैना को फिल्म शिद्दत में डायना पेंटी के अपोजिट बड़े पर्दे पर देखा गया था।

नए साल के खास मौके पर जहां एक तरफ लोग नए साल के जश्न में बिजी थे तो वहीं दूसरी तरफ मोहित रैना शादी के बंधन में बंध रहे थे। नववर्ष के खास मौके पर एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करके अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने गुप-चुप अंदाज में अदिति के साथ सात फेरे लिए हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सारें ही फंक्शन्स एक प्राइवेट सेरमनी के दौरान हुए हैं। इंडस्ट्री से शायद ही किसी को इस बात की खबर होगी। एक प्राइवेट सेरेमनी के दौरान एक्टर मोहित रैना ने अपनी पत्नी अदिति के संग सात फेरे लिए थे। एक्टर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। फोटोज के कमेंट सेक्शन पर बधाई और शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है। लोगों को विश्वास नहीं हो रहा कि मोहित रैना ने गुप चुप अंदाज में शादी रचा ली है। हालांकि फोटोज देखकर लग रहा है कि वहां पर दोनों की ही तरफ से उनके खास लोग शादी में मौजूद थे। शादी की फोटोज सामने आते ही मोहित रैना औऱ अदिति चर्चा में आ गए हैं।

बता दें कि शादी के जोड़े में दुल्हन और दुल्हा काफी ज्यादा खूबसूरत लग रहे हैं। एक्टर को सफेद शेरवानी में देखा गया वहीं उनकी पत्नी अदिति ने बहुत प्यारा और बारीक डिजाइन वाला लहंगा पहना हुआ था। अपने कैप्शन के जरिए मोहित रैना ने अपने फैंस से शुभकामनाएं मांगी हैं। नए साल के खास मौके पर मोहित रैना ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है।

जैसे ही मोहित रैना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह तस्वीरें शेयर कीं वैसे ही कमेंट सेक्शन में बधाई और शुभकामनाओं का बाढ़ आ गया। फैंस कमेंट करके अपने पसंदीदा एक्टर को नई शुरुआत करने के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। इतना ही नहीं इंडस्ट्री से भी मोहित रैनी और अदिति के लिए विशेज आ रही हैं। कुछ ही पलों में कमेंट सेक्शन भर गया। शादी की फोटोज में यह कपल काफी सुंदर लग रहा है।

Published on: