TV न्यूज

खुद से शादी करने वाली एक्ट्रेस बनने वाली हैं मां? लिखा- ‘मैं सेल्फ प्रेग्नेंट…’

'दीया और बाती हम' एक्ट्रेस कनिष्क सोनी (Kanishka Soni) ने खुद से शादी करके इंडस्ट्री में हर किसी को चौंका दिया था और अब खबर आ रही है कि कनिष्क सोनी मां बनने वाली हैं। इस खबर के वायरल होने के बाद अब एक्ट्रेस का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज शेयर कर सच बताया है।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2022, 10:23 AM IST
 actress kanishka soni who married herself clarified on the baby bump
actress kanishka soni who married herself clarified on the baby bump

हर दिन इंडस्ट्री से जुड़ी कुछ न कुछ खास खबरें सामने आती रहती हैं, जो बेहद चौंकाने वाली होती हैं। हाल ही में 'दीया और बाती हम' एक्ट्रेस कनिष्क सोनी (Kanishka Soni) ने खुद से शादी कर सबको चौंका दिया था। उनकी शादी को 2 महीने भी नहीं हुए कि अब बर आ रही है कि एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस की कुछ फोटोज सामने आईं जिसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे कि शायद वह प्रेग्नेंट हैं। हालांकि इसपर अब एक्ट्रेस का रिएक्शन सामने आया है।

कनिष्का ने अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'मैं सेल्फ मैरिड की तरह सेल्फ प्रेग्नेंट नहीं हूं। यह बस यूएसए का शानदार पिज्जा, बर्गर है, जिसकी वजह से मेरा वजन बढ़ गया है। लेकिन मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं। मैं, यहां एंजॉय कर रही हूं।'

कनिष्का इस समय अमेरिका के न्यूयॉर्क में वैकेशन का आनंद ले रही हैं। एक्ट्रेस कनिष्का सोनी ने इंस्टाग्राम में एक फोटो शेयर की है। कनिष्का ने जो फोटो शेयर की है उसमें वो पार्क में चिल करती नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें- हैरी पॉटर स्टार लेस्ली फिलिप्स का हुआ निधन

इस दौरान उन्होंने टी-शर्ट और जींस पहनी हुई है। कनिष्का का स्किनी टॉप में थोड़ा सा टमी फैट भी नजर आ रहा है। फैंस उनके टमी फैट को बेबी बंप न समझें इसलिए कनिष्का ने खुद ही सफाई दी है।

कनिष्का ने अपना वीडियो शेयर किया था जिसमें वह रेड साड़ी, सिंदूर और मंगलसूत्र पहने नजर आई थीं। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा था कि ये उनका पहला करवा चौथ है जो मैंने अपने लिए रखा है क्योंकि मैं लंबी उम्र जीना चाहती हूं। मैं आज के समय की द्रौपदी हूं और अपना ध्यान खुद रख सकती हूं। आप लोगों को नहीं पता कि इतने सालों से मैंने क्या सहा है। लेकिन अब जाकर मुझे हिम्मत मिली। मैंने कभी झूठ नहीं कहा है। मेरा भगवान पर हमेशा विश्वास रहा है।

कनिष्का ने 'दीया और बाती हम', 'पवित्र रिश्ता', 'देवी आदि पराशक्ति' जैसे कई शोज किए हैं, जिनसे उन्हें घर-घर पहचान मिल गई थी।

यह भी पढ़ें- मिस इंडिया में हिस्सा ले चुकी हैं पायल रोहातगी

Published on:
Also Read
View All
Bigg Boss 20: लव गिल के लिए स्काउट ओपी ने दिया शॉकिंग बयान, लोगों ने लगा डाली क्लास

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब