TV न्यूज

एक्ट्रेस Rubina Dilaik की पुरानी तस्वीर तेजी से हो रही है वायरल, फैंस को पहचानने में हो रही है मुश्किल

एक्ट्रेस रूबिना दिलैक ( Rubina Dilaik ) की पुरानी तस्वीर हुई वायरल नॉर्थ इंडिया ( North India Rubina ) बने एक्ट्रेस की फोटो आई सामने ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस भी हैरान
2 min read
• •
Updated: 22 Jan 2021, 9:59 AM IST
Actress Rubina Dilaik Transformation Photo Viral On Internet
Actress Rubina Dilaik Transformation Photo Viral On Internet

नई दिल्ली। छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा रूबिना दिलैक ( Rubina Dilaik ) इन दिनों 'बिग बॉस 14' ( Bigg Boss 14 ) के घर में खूब सुर्खियां बंटोर रही हैं। रूबिना का अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वहीं इस बीच रूबिना की एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जो सबका ध्यान एक्ट्रेस की ओर खींच रही है। दरअसल, यह फोटो साल 2008 की है। जब रूबिना ने मिस नॉर्थ इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। वायरल हो रही तस्वीर में रुबिना के पुराने लुक और नए लुक को लेकर बातचीत होनी शुरू हो गई है।

साल 2008 से लेकर 2020 तक जर्नी में रूबिना का बदला अंदाज साफ देखने को मिल रहा है। अभिनेत्री के गज़ब के ट्रांसफॉर्मेशन को देख उनके फैंस भी काफी हैरान हैं। लोगों का कहना है नॉर्थ इंडिया ( North India Rubina Dilaik ) का खिताब जीतने वाली और बिग बॉस के घर में रहने वाली रूबिना में जमीन- आसमान का फर्क है। फैंस को एक्ट्रेस को पहचाने में बड़ी परेशानी हो रही है। बता दें रुबिना हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं और वह कई पॉपुलर सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। जिसमें से 'शक्ति' और 'छोटी बहू' जैसे सुपरहिट धारावाहिक शामिल हैं।

बिग बॉस के घर में रूबिना पति अभिनव शुक्ला ( Abhinav Shukla ) संग गई हुईं है। उनके पति भी अभिनेता हैं और छोटे पर्दे पर काम करते हुए उन्हें भी देखा गया है। बिग बॉस के घर में रूबिना ने अपनी शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि अगर वह लोग बिग बॉस में नहीं आते तो अब तक दोनों का तलाक हो चुका होता। शो में अभिनव और रुबिना के बीच कई बार तकरार देखने को मिलती हैं। वहीं बीते सप्ताह के वीकेंड का वार में शो के होस्ट सलमान खान ने भी अभिनव को सलाह दी थी कि वह रूबिना को सपोर्ट करें। वैसे यह जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है। यही वजह है कि दोनों शो में काफी लंबे समय से बने हुए हैं।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’