TV न्यूज

BIGG BOSS से निकलने के बाद नेहा ने श्रीसंत पर उठाए सवाल, कहा- उन्हें तो बच्चे की तरह संभालना पड़ता है

अभिनेत्री ने कहा, 'घर में सभी सदस्य समान हैं। आपने बाहर जो भी किया उसकी वजह से आपको घर में रहने का मौका मिला।
2 min read
• •
Updated: 15 Oct 2018, 11:12 PM IST
bigg boss 12
bigg boss 12

बीते रविवार के 'वीकेंड के वार' एपिसोड में एक्ट्रेस नेहा पेंडसे की घर से विदाई हो गई। उन्हें करणवीर बोहर के साथ नॉमिनेट किया गया था। घर से बाहर आने के बाद नेहा ने घर के कई राज खोले। साथ ही वह अपने एलिमिनेशन से भी अपसेट हैं। घर से बाहर आने के बाद उन्होंने श्रीसंत के बारे में भी कई बातें की। उन्होंने कहा, उन्हें तो बच्चे की तरह संभालना पड़ता है।

अभिनेत्री ने कहा, 'घर में सभी सदस्य समान हैं। आपने बाहर जो भी किया उसकी वजह से आपको घर में रहने का मौका मिला। लेकिन ये कहना कि मैं घर में भी बॉस बनकर रहूंगा वो गलत है।काश मेरी वाइल्ड कार्ड एंट्री हो और मुझे एक बार फिर मौका मिले।' दरअसल, नेहा ने ये सब बातें श्रीसंत को लेकर कहा।उनका कहना है कि घर से बाहर आने के बाद खेल पूरी तरह से समझ आया है। नेहा का कहना है कि श्रीसंत ने देश को गौरवान्वित महसूस कराया। वो काफी अच्छे इंसान हैं। लेकिन घर में वो बस फिज‍िकल स्ट्रेंथ खुद के गुस्से में द‍िखाते हैं। किसी टास्क में कभी उन्होंने अच्छा नहीं किया। हालांकि इसकी कई वजहें भी थीं, जैसे उनकी बीपी की समस्या, अक्सर तबीयत का खराब रहना।

नेहा ने कहा, 'मैं तो उनके ल‍िए उसी द‍िन से व‍िलेन हूं जब से उनकी मेंटल स्ट्रेंथ पर बोल द‍िया। श्री से लोग घर में क्यों डरते हैं मुझे अब तक पता नहीं चला। उनके साथ पंगा लेना है तो एक तरीका है उनको कुछ बस बोल दो, बस फिर आपकी खैर नहीं।' नेहा ने कहा, 'मैं आज भी मानती हूं कि उन्हें मेंटल स्ट्रेंथ की जरूरत है। वो द‍िन में 10 बार बोलते हैं मुझे घर जाना है।घर में सब लोग श्री के बारे में बातें करते हैं लेकिन समझ नहीं आता कोई उनसे श‍िकायत क्यों नहीं करता है। मैं अकेली हूं जो उनके ख‍िलाफ बोलती रही, लेकिन घर में सब लोग ऐसी बातें करते हैं।' नेहा ने कहा, 'कई बार तो दीप‍िका पर भी गुस्सा और तरस दोनों आया। वो श्री की मां क्यों बन रही होती हैं। उन्हें तो बच्चों की तरह संभालना पड़ता है।'

घर से बाहर निकलने के बाद नेहा ने आजतक से ये सभी बातें शेयर की। उन्होंने कहा, 'मेरी सबसे बड़ी कमी ये रही कि मैंने गुस्सा नहीं द‍िखाया, मुझे 10 बार एक बात को कहना नहीं आता। वहां सभी ज्यादातर यही करते हैं।'

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’