10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

thugs of hindostan Song: पहली बार आमिर-अमिताभ ने साथ लगाए ठुमके, फिल्म का नया गाना आया सामने

अमिताभ भट्टाचार्य ने इस मजेदार गाने के बोल लिखे है, तो वही सुखविंदर सिंह और विशाल ददलानी ने गाने को आवाज दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 17 Oct 2018, 11:39 AM IST

thugs of hindostan

thugs of hindostan

अमिताभ बच्चन और आमिर खान यश राज फिल्म्स की मेगा एक्शन एडवेचर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' के सॉन्ग 'वाशमल्ले...' में एक साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। कोरियोग्राफर प्रभु देवा ने इस मजेदार डांस नंबर को डायरेक्ट किया है, जिसमें अमिताभ और आमिर नशे में झूमते दिख रहे हैं। यश राज फिल्म्स की 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' इस साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है। यह फिल्म दीवाली पर रिलीज होगी।







प्रभुदेवा ने किया 'वाशमल्ले...' को कोरियाग्राफ
प्रभु देवा की कोरियोग्राफी अक्सर बेंचमार्क स्थापित करने के लिए जानी जाती है और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' में प्रभुदेवा ने 'वाशमल्ले...' सॉन्ग को कोरियोग्राफ किया है। प्रभुदेवा हमेशा हाई एनर्जी और अनोखे डांस स्टेप के साथ छाप छोड़ते हैं। 'वाशमल्ले...' भी ऐसा ही एक अनोखा गीत है जिसमें अमिताभ बच्चन और आमिर खान दिल खोल कर डांस कर रहे हैं।

नशे में झूमेंगे अमिताभ-आमिर
'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' के डायरेक्टर विजय कृष्णा आचार्य का कहना है, 'यह मजेदार था कि हम बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों को एक साथ ला सके और दोनों ने इस गाने में जमकर डांस किया है। इसमें अमिताभ और आमिर जश्न मनाने के मूड में हैं। इस सीक्वेंस में उन्हें जश्न के दौरान नशा करते हुए दिखाया जाएगा जिसके बाद वह हाई एनर्जी में झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह एक अनमोल मौका है जिसे हमने 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' के जरिए कैद करने की कोशिश की है।'

विशाल और सुखविंदर ने गाने को दी आवाज
अमिताभ भट्टाचार्य ने इस मजेदार गाने के बोल लिखे है, तो वही सुखविंदर सिंह और विशाल ददलानी ने गाने को आवाज दी है। अनुभवी संगीतकार अजय-अतुल ने इस ट्रैक को बनाया है। 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' में कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। यह फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होगी।