
Aishwarya deletes neil bhatt pictures amid Divorce Rumors: टीवी के चर्चित शो 'गुम है किसी के प्यार में' की अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की शादीशुदा जिंदगी एक बार फिर चर्चाओं के केंद्र में आ गई है। दोनों के रिश्ते में अनबन और अलगाव की खबरें पहले भी सामने आती रही हैं। वहीं, एक बार ऐश्वर्या ने हामी भरी थी कि वह और नील अलग-अलग घर में रहते हैं लेकिन किसी अनबन की वजह से नहीं, बल्कि काम की वजह से। इसी बीच नील का मिस्ट्री गर्ल के साथ घूमते हुए वीडियो भी आए थे। उस समय भी दोनों के शादीशुदा जिंदगी पर सवाल उठे थे। लेकिन एक लंबे अरसे बाद अब ऐश्नर्या ने कुछ ऐसा किया है जो रिश्ते में दरार की तरफ साफ ईशारा कर रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से नील के साथ वाली सभी तस्वीरें और वीडियो हटा दिए हैं, उन्हें अनफॉलो भी कर दिया है। लेकिन, नील अभी भी इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या को फॉलो कर रहे हैं, और दोनों में से किसी ने भी तलाक या अलगाव को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
ऐश्वर्या और नील के रिश्ते को लेकर अटकलें नई नहीं हैं। मई 2025 में भी ऐसी चर्चाएं चली थीं कि दोनों अलग-अलग रह रहे हैं और कुछ रिपोर्ट्स में ऐश्वर्या के अलग फ्लैट लेने का दावा भी किया गया था। उस समय ऐश्वर्या ने इन बातों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि पति-पत्नी के बीच झगड़े होना सामान्य बात है, और उन्होंने निजी जिंदगी को लेकर फैल रही अटकलों पर नाराजगी जताई थी।
ऐश्वर्या ने स्पष्ट किया था कि काम की व्यस्तता और शूटिंग शेड्यूल के चलते उन्हें और नील को अलग-अलग रहना पड़ता है, इसलिए अलग घर में रहने को सीधे रिश्ते में परेशानी से जोड़ना ठीक नहीं है। वहीं अक्टूबर 2025 में मुंबई में नील के एक लड़की के साथ नजर आने का वीडियो वायरल होने पर भी सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें हुई थीं, हालांकि कुछ यूजर्स ने उसे दोनों की कॉमन फ्रेंड बताया था और इस मुलाकात को लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई थी।
ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की प्रेम कहानी टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर शुरू हुई थी, जहां नील ने विराट चव्हाण और ऐश्वर्या ने पत्रलेखा यानी पाखी का किरदार निभाया था। साथ काम करते हुए दोनों की दोस्ती प्यार में बदली, जनवरी 2021 में रोका हुआ और 30 नवंबर 2021 को दोनों ने उज्जैन में शादी रचाई थी। बाद में यह जोड़ी 'स्मार्ट जोड़ी' और 'बिग बॉस 17' में भी साथ दिखी।
फिलहाल सोशल मीडिया से तस्वीरें हटने और अनफॉलो किए जाने के बाद फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि कपल अलग हो चुके हैं लेकिन आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। ऐसे में जब तक दोनों की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आता है तब तक इन खबरों को अटकलों के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।