TV न्यूज

गौरव खन्ना की एक्स वाइफ आकांक्षा चमोला ने क्यों कही भारत छोड़ने की बात? ‘शुगर डैडी’ वाले आरोपों पर भी दिया जवाब

Akanksha Chamola Divorce Alimony: एक्टर गौरव खन्ना की पूर्व पत्नी आकांक्षा चमोला ने हाल ही में अपने तलाक और एलिमनी को लेकर उड़ रहीं अफवाहों पर रिएक्शन दिया है।
2 min read
Sep 13, 2026
Akanksha Chamola Divorce Alimony
आकांक्षा चमोला-गौरव खन्ना (फोटो सोर्स- Instagram/gauravkhannaofficial)

Akanksha Chamola Divorce Alimony: टीवी एक्टर गौरव खन्ना से अलग होने के बाद आकांक्षा चमोला लगातार सुर्खियों में हैं। दोनों की शादी को करीब 10 साल हो चुके हैं और अब उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें सोशल मीडिया पर चल रही हैं। इसी बीच यह दावा भी सामने आया कि आकांक्षा तलाक के बदले गौरव से 10 करोड़ रुपये की एलिमनी मांग रही हैं। अब एक्ट्रेस ने खुद इस खबर पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और साफ किया है कि उन्होंने इतनी बड़ी रकम की मांग नहीं की है।

10 करोड़ रुपये की एलिमनी पर आकांक्षा ने क्या कहा?

हाल ही में 'मैशेबल इंडिया' को दिए इंटरव्यू में आकांक्षा चमोला से सीधे 10 करोड़ रुपये की एलिमनी से जुड़ा सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि अगर उन्होंने इतनी रकम मांगी होती और उन्हें मिल भी गई होती, तो वो इस तरह बैठकर इंटरव्यू नहीं दे रही होतीं। आकांक्षा ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि अगर उनके पास वास्तव में इतने पैसे होते, तो वह अब तक देश छोड़ चुकी होतीं। इसके बाद वह इस पूरे दावे पर हंसने लगीं।

एलिमनी को लेकर यह चर्चा तब तेज हुई थी, जब सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने आकांक्षा और गौरव के तलाक पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि उन्हें भरोसा है कि एक्ट्रेस तलाक में कुछ न कुछ जरूर हासिल करेंगी। हालांकि, आकांक्षा ने अब स्पष्ट कर दिया है कि 10 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगने की बात महज अफवाह है।

'शुगर डैडी सीकर' कहने वालों को दिया जवाब

इसी इंटरव्यू में आकांक्षा ने उन लोगों को भी जवाब दिया, जो गौरव खन्ना से उम्र के अंतर को लेकर उन्हें ट्रोल करते हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें 'शुगर डैडी सीकर' तक कह दिया था। आकांक्षा ने इस टिप्पणी पर कहा कि 30, 40 या 50 साल की उम्र के पुरुषों को ही आमतौर पर इस तरह के नाम से बुलाया जाता है। उन्होंने गौरव की उम्र की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनसे 10 साल बड़ा व्यक्ति 'शुगर डैडी' नहीं हो सकता।

क्यों नहीं बदला इंस्टाग्राम यूजरनेम?

तलाक और अलगाव की खबरों के बीच एक और सवाल आकांक्षा के इंस्टाग्राम नाम को लेकर उठ रहा था। उनका यूजरनेम अभी भी 'आकांक्षा गौरव खन्ना' है। इस बारे में एक्ट्रेस ने बताया कि वह इसे बदलना चाहती हैं, लेकिन मेटा से जुड़ी तकनीकी समस्या के कारण ऐसा नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि मेटा की तरफ से उनका नाम बदलने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही है।

करीब एक साल से अलग रह रहे थे आकांक्षा-गौरव

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना ने 24 नवंबर 2016 को शादी की थी। दोनों की शादी कानपुर में तीन दिनों तक चले समारोह के साथ हुई थी। शादी के करीब एक दशक बाद जून 2026 में आकांक्षा ने 'लॉक अप: सच या सजा' के प्रीमियर के दौरान अपने अलग होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया था कि दोनों लगभग एक साल से अलग रह रहे थे।

आकांक्षा के मुताबिक, अलग होने का फैसला दोनों की सहमति से लिया गया था और उनके बीच किसी तरह की कड़वाहट नहीं है। अब 10 करोड़ रुपये की एलिमनी की अफवाह पर उनकी सफाई के बाद एक बार फिर यह मामला चर्चा में है।

Updated on:
13 Sept 2026 10:53 am
Published on:
13 Sept 2026 10:51 am