TV न्यूज

Aman Jaiswal Death: 23 साल के एक्टर की सड़क दुर्घटना में मौत, इंडस्ट्री में पसरा मातम, टक्कर मारने वाला ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

Aman Jaiswal Death: टीवी अभिनेता अमन जायसवाल के असामयिक निधन पर दीपिका चिखलिया समेत कई सितारों ने शोक जताया है। एक्टर की बाइक को टक्कर मारने वाला आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
2 min read
• •
Updated: 18 Jan 2025, 2:00 PM IST
Aman Jaiswal Death Update
Aman Jaiswal Death Update

Aman Jaiswal Death: 23 वर्षीय टीवी अभिनेता अमन जायसवाल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को मुंबई के जोगेश्वरी पश्चिम इलाके में एक ट्रक ने 23 वर्षीय अभिनेता की बाइक को टक्कर मार दी थी, उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन आधे घंटे बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। दुर्भाग्यपूर्ण घटना दोपहर में हिल पार्क रोड पर हुई। जानकारी के मुताबिक एक्टर शूटिंग से लौटकर बाइक से घर जा रहे थे।

हिरासत में आरोपी ट्रक चालक

मुंबई डीसीपी जोन 9 दीक्षित गेडाम द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, घटना दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर हिल पार्क रोड पर हुई। आरोपी, ट्रक के चालक ने मोटरसाइकिल सवार (अमन जायसवाल) को टक्कर मार दी। पीड़ित को ट्रॉमा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मुंबई पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

DCP Dixit Gedam

एक्टर के निधन पर कई सितारों ने जताया शोक

अभिनेता अमन जायसवाल के असामयिक निधन की खबर से फिल्म जगत आहत है। सुधा चंद्रन, दीपिका चिखलिया समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर युवा अभिनेता के निधन पर शोक जताया।

सोशल मीडिया पर सक्रिय अभिनेत्री दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर अमन की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "अमन जायसवाल… मेरे धारावाहिक ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ के नायक का एक्सीडेंट हो गया और अब वह नहीं रहे। यह खबर चौंकाने वाली और सोच से परे है। भगवान उनके परिवार को ये दुख सहने की शक्ति दें। अमन आपको हमेशा प्यार से याद किया जाएगा, आपकी आत्मा को शांति मिले।"

Sudhaa Chandran

दिग्गज अभिनेत्री सुधा चंद्रन ने लिखा, "बहुत ही हैरान करने वाली खबर।"

यूपी के बलिया के रहने वाले थे अमन जायसवाल

अमन जायसवाल उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले थे। उन्होंने सोनी टीवी के शो ‘पुण्यश्लोक अहिल्याबाई’ में यशवंत राव फांसे की भूमिका निभाई थी, जो रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित थी।

अभिनेता ने एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया था। अमन ने रवि दुबे और सरगुन मेहता स्टारर शो ‘उड़ारियां’ में भी काम किया था।

वह कई टीवी शो में सहायक एक्टर की भूमिका में नजर आए थे। अमन को असली पहचान साल 2023 में प्रसारित टीवी शो ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ से मिली थी।

Updated on:
18 Jan 2025, 2:00 PM IST
Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’