TV न्यूज

कैंसर से जंग लड़ रही Hina Khan ने बताई बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग रिश्ते की सच्चाई, हुई इमोशनल

Hina Khan And Rocky Jaiswal: हिना खान कैंसर से जंग लड़ रही हैं। इसी बीच उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के साथ रिश्ते के बारे में बात की। इस दौरान वो इमोशनल हो गई।
2 min read
• •
Updated: 13 Jan 2025, 12:57 PM IST
Amid Cancer Battle Hina Khan Gets Boyfriend Rocky Jaiswal Support shares her thoughts

Hina Khan And Rocky Jaiswal: पिछले साल एक्ट्रेस हिना खान ने खुलासा किया था कि उन्हें स्टेज-थ्री ब्रेस्ट कैंसर है। इससे उनके फैंस बहुत ही दुखी हुए थे। मगर अच्छी बात ये है कि कीमोथेरेपी और लंबे चले कैंसर के इलाज के बाद वो अब धीरे-धीरे स्वस्थ हो रही हैं।

इन दिनों वो अपनी आने वाली वेब सीरीज 'गृह लक्ष्मी' के प्रमोशन में जुटी हैं। इसी के लिए दिए एक इंटरव्यू में उन्हें अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग रिश्ते की सच्चाई भी शेयर की है।

मुश्किल घड़ी में साथ खड़े रहे लोगों को किया धन्यवाद

हिना खान ने इस इंटरव्यू में बताया कि वो अब पहले से बेहतर हैं और ठीक हो रही हैं। इसके बाद उन्होंने मुश्किल घड़ी में उनके सपोर्ट में खड़े हैं लोगों को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा- 'मैं बहुत मजबूत इंसान हूं। मुझे इसके लिए अपनी पीठ थपथपानी होगी। मैं जिम्मेदार भी बहुत हूं। ये गुण मैंने जीवन के उतार-चढ़ाव में हमेशा दिखाया है, जब मेरे पिता का निधन हुआ था।'

हिना खान ने बॉयफ्रेंड के बारे में की बात

उन्होंने बॉयफ्रेंड और परिवार के बारे में भी बातें की। हिना खान ने कहा- 'लेकिन इसके साथ ही मुझे लगता है कि आपके परिवार और करीबियों की बहुत बड़ी भूमिका रही है। मुझे ताकत मिलती है उन लोगों से- मेरे साथी रॉकी, मेरी मां, मेरा भाई, मेरे कजन और रॉकी के परिवार से। मेरे चारों ओर बहुत प्यार है। अल्हमदुलिल्लाह, नजर ना लगे। वही प्यार मुझे बनाए रखता है। इसने मुझे यहां तक पहुंचने में बहुत मदद की है।’

नहीं हुआ हिना खान का ब्रेकअप

बॉयफ्रेंड के बारे में बात करते समय वो थोड़ा इमोशनल भी हो गईं। यानी उनके इस कथन से साफ कि रॉकी और उनके बीच का रिश्ता सब ठीक है। उनके ब्रेकअप की जो खबरें आई थी वो बस अफवाह साबित हुई। यही नहीं रॉकी का परिवार भी हिना खान के सपोर्ट में हमेशा रहता है।

Updated on:
13 Jan 2025, 12:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’