TV न्यूज

जब कंटेस्टंट से अमिताभ बच्चन ने मांग लिया 1 करोड़ रुपये में से अपना हिस्सा…

अजीत कुमार ने 1 करोड़ रुपये जीते अमिताभ अजीत के विचारों से काफी खुश हुए
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2019, 11:05 AM IST
kbc

नई दिल्ली:कौन बनेगा करोड़पति का 11वां सीजन चल रहा है, जिसमें कई प्रतियोगी खेल चुके हैं और कई खेल भी रहे हैं। लेकिन इनमें से करोड़पति कुछ गिने-चुने लोग ही बने। इन्हीं में से एक हैं बिहार से आए अजीत कुमार। अजीत ने 15 सवालों का सही जवाब देकर 1 करोड़ रुपये जीत लिए। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ कि अमिताभ बच्चन अजीत कुमार से अपना हिस्सा मांगने लगे।

दरअसल, 1 करोड़ का जवाब देने के बाद अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) ने मजाकिया तौर पर कहा कि मैं आपसे बाद में ये पूछूंगा कि आप इस 1 करोड़ रुपये का क्या करेंगे और मुझे इसमें से कितना देंगे। इस बात को सुनकर अजीत कुमार और वहां बैठे दर्शक हंसने लगे। यहां तक कि खुद अमिताभ इस पर हंसने लगे। आमतौर पर अमिताभ ऐसा नहीं पूछते, लेकिन माजकिया ढंग में उन्होंने ये पूछ लिया।

अजीत कुमार पेशे से एक जेल सुपरिटेंडेंट है। अजीत कुमार का ऐसा कहना है की हमें पहले दिन से यही ट्रेनिंग दी जाती है की पाप से नफरत करो पापी से नही। शो में अजीत कुमार का खेल देख अमिताभ बच्चन उनसे काफी खुश हैं। वह अजीत की तारीफ में कहते हैं कि 'आपने जिस तरह बेहतरीन खेल दिखाया बाकी कंटेस्टेंट को उससे सीख लेनी चाहिए। वही शो में अजीत अपनी आप बीती और स्पेशल ट्रेंनिग की बाते अमिताभ से शेयर करते हैं।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’