TV न्यूज

Anita Hassanandani ने फैंस को दी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज, पति रोहित संग वीडियो शेयर कर दिया एक और सरप्राइज

नागिन फेम एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने पति रोहित रेड्डी के साथ मिलकर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं।

2 min read
Oct 10, 2020
Anita Hassanandani announced pregnancy with Rohit Reddy

नई दिल्ली | टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) अपने फैंस के लिए एक गुड न्यूज लेकर आई हैं। अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों कई फनी वीडियोज से फैंस को इंटरटेन करते रहते हैं। वहीं अब अनीता ने अपनी लाइफ का बड़े राज से पर्दा उठाया है। दरअसल, अनीता जल्द ही मां (Pregnancy) बनने वाली हैं जिसका ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया (Social Media) पर अब किया है। अनीता ने बड़े ही शानदार अंदाज में अपने पति के साथ इसकी जानकारी फैंस को दी है। अनीता हसनंदानी 39 साल की हैं और अब उनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है।

अनिता हंसनदानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Anita Hassanandani Instagram) पर पति रोहित रेड्डी के साथ वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। वीडियो में अनीता ने सिर्फ अपनी प्रेग्नेंसी ही नहीं रिवील की है बल्कि उन्होंने अपनी लव स्टोरी भी प्रेजेंट की है। दोस्ती से प्यार, शादी और अब दोनों पैरेंट बनने जा रहे हैं। अनीता और रोहित वीडियो में बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं। वहीं फैंस और सेलेब्स दोनों को बधाईयां दे रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 16 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

अनीता का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। उनके मां बनने की खुशी चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है। बता दें कि अनीता ने रोहित से साल 2013 में शादी की थी। लंबे समय से उन्होंने फैमिली प्लानिंग नहीं की लेकिन अब वो जल्द ही मां बनने जा रही हैं। अनीता की खूबसूरती के फैंस दीवाने हैं। 39 साल की उम्र में अनीता ने खुद को बेहद फिट बनाए रखा है। सीरियल ये है मोहब्बतें और नागिन ने अनीता को खास पहचान दिलाई है।

Published on:
10 Oct 2020 11:38 pm
Also Read
View All