नई दिल्ली | टीवी का सबसे पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस का 14वां (Bigg Boss 14) सीजन भी दर्शकों को पसंद आने लगा है। इस बार मेकर्स ने शो का फॉर्मेट काफी अलग रखा है। कोरोना काल में घरवालों को कई एक्ट्रा बेनेफिट दिए गए हैं। जिसमें BB मॉल, स्पा, थियेटर और रेस्टोरेंट शामिल हैं। वहीं इस बार बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स को सीनियर्स के रूप में घर में भेजा गया है। जिसमें हिना खान (Hina Khan), सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) और गौहर खान (Gauhar Khan) नजर आ रहे हैं। शो में तीनों के पास कई पावर्स हैं लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला को कैमरे पर सबसे ज्यादा दिखाया जा रहा है। ऐसे में कयास लग रहे हैं कि कहीं सिद्धार्थ शुक्ला की फीस (Siddharth Shukla fees) सबसे ज्यादा तो नहीं। इसी को लेकर उनकी फीस को लेकर जो खबर सामने आई है वो चौंकाने वाली है।