मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन फिल्म के लिए मोटी फीस (Amitabh Bachchan fees) लेने वाले हैं। मेकर्स उन्हें ज्यादा फीस देने को भी तैयार हैं। जाहिर है कि अमिताभ बच्चन को फिल्म में लेने के लिए मेकर्स उनकी कोई भी डिमांड अधूरी नहीं रखना चाहते हैं। खबरों के मुताबिक, दीपिका पादुकोण से भी ज्यादा फीस अमिताभ बच्चन को दी जाएगी। दीपिका ने इस फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपये पर हामी भरी हैं तो वहीं अमिताभ बच्चन इससे कहीं ज्यादा फीस लेने वाले हैं। हालांकि फिल्म के मेकर्स की तरफ से इसपर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।