नई दिल्ली | सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले (Sushant Singh Rajput Death case) में तीन जांच एंजेसियों द्वारा पड़ताल की जा रही है। लेकिन हर तरफ से कुछ भी हाथ नहीं लगा है। लगभग चार महीने बीत जाने के बावजूद ये केस अभी भी एक पहेली बना हुआ है। हाल ही में सामने आई एम्स की रिपोर्ट (AIIMS) ने सुशांत के परिवार और चाहने वालों को हैरान कर दिया। गौरतलब हो कि सुशांत की मौत को लेकर कई तरह की थ्यौरी सामने आती रही हैं। दिवंगत एक्टर का परिवार और उनके चाहने वाले सुशांत की मौत का कारण उनकी हत्या बताते रहे हैं। लेकिन सीबीआई (CBI) जांच और एम्स रिपोर्ट बिल्कुल इसके उलट सामने आई। सुशांत के परिवार ने सीबीआई से एम्स की डॉक्टरों नई टीम गठन करने की मांग की है। वहीं अब सुशांत के पारिवारिक वकील विकास सिंह (Vikas Singh) ने एक बार फिर कई सवाल उठाए हैं। जिसमें उन्होंने कुछ हैरान करने वाले जरूरी प्वाइंट्स रखे हैं।