TV न्यूज

अंकिता लोखंडे मां बनने वाली हैं? रिएलिटी शो में किया ऐलान, बोलीं- मैं प्रेग्नेंट हूं इसलिए…

Ankita Lokhande Pregnant: अंकिता लोखंडे ने नेशनल टीवी पर बताया है कि वह प्रेग्नेंट हैं जिसे सुनकर उनके फैंस काफी खुश हो रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 26 Jun 2025, 10:41 AM IST
Ankita Lokhande Pregnancy announce

Ankita Lokhande In laughter Chef Show: टीवी के फेमस कपल कहे जाने वाले विक्की जैन और अंकिता लोखंडे इन दिनों लाफ्टर शेफ सीजन 2 में नजर आ रहे हैं। दोनों कुकिंग के साथ खूब मस्ती भी करते रहते हैं। अब शो का नया प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अंकिता लोखंडे ने उसमें अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। प्रोमो में उन्हें बोलते दिखाया गया कि मैं प्रेग्नेंट हूं और उनकी इस बात को सुनकर करण कुंद्रा उनके पास भागते आते हैं और पूछते हैं कि क्या ये सच है?

अंकिता लोखंडे ने की प्रेग्नेंसी अनाउंस (Ankita Lokhande Pregnant)

बता दें, लाफ्टर शेफ सीजन 2 के प्रोमो में आप देखेंगे कि अंकिता बोलती हैं उनके पास एक स्पेशल इंग्रेडिएंट है। ऐसे में कृष्णा, अंकिता के हाथ से उसे छीनकर भागने लगते हैं अंकिता भी उनके पीछे भागती हैं और फिर थककर वहीं रुक जाती हैं और फिर कहती हैं कि मैं प्रेग्नेंट हूं। इसलिए भाग नहीं सकती। कृष्णा फिर पूछते हैं कि क्या सच में?? आज हमारे घर में आ रहा लल्ला है। इसके बाद करण भी भागते हुए आते हैं और पूछते हैं कि क्या आप प्रेग्नेंट हो तो अंकिता शर्माने लग जाती हैं।

अंकिता पहले भी कर चुकी हैं प्रैंक (Ankita Lokhande In laughter Chef Show)

अंकिता की इस बात में अब कितनी सच्चाई है ये आने वाले एपिसोड के बाद ही पता चलेगा, क्योंकि इससे पहले एक बार अंकिता शो लॉकअप में भी अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर मजाक कर चुकी हैं। कलर्स टीवी ने अंकिता का ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “अंकिता ने किया लाफ्टर शेफ को कंफ्यज। जब दी एक स्पेशल न्यूज।”

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने की थी 2021 में शादी

बता दें, अंकिता लोखंडे दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ रिश्ते में आई थी। थोड़े समय तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और फिर दिसंबर 2021 में शादी कर ली। उनकी ये ग्रैंड शादी काफी खबरों में रही थी। अक्सर कपल के फैंस अंकिता से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल करते रहते हैं अब आने वाला एपिसोड ही बताएगा की अंकिता ने कितना सच कहा है और कितना नहीं।

Updated on:
26 Jun 2025, 10:41 AM IST
Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’