शो 'अनुपमा' में आज काव्या वनराज के लिए रोमांटिक डिनर प्लान करती है लेकिन दोनों के बीच ऐसा कुछ हो जाता है कि काव्या के सिर पर चोट लग जाती है। जानिए क्या आज काव्या अपना सपना पूरा कर पाएगी।
नई दिल्ली। काव्या वनराज को खुश करने के लिए रोमांटिक डिनर प्लान करती हैं। वहीं दूसरी ओर पूरा परिवार अनुपमा को खुश रखने के लिए उनका फेवरेट खाना बनता है। रात को काव्या की गलती की वजह से वनराज को चोट लग जाती है और दोनों के बीच झगड़ा हो जाता है। वहीं दूसरी ओर पूरे परिवार को पार्टी करता देख वनराज उनके पास चले जाते हैं। जानिए क्या होगा आज अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में।
काव्या ने वनराज के प्लान किया डिनर
वनराज का गुस्सा शांत करने के लिए काव्या डिनर प्लान करती है। वो वनराज का मनपसंदीदा खाना बनाती हैं। वहीं दूसरी ओर पूरा परिवार अनुपमा के लिए फेवरेट खाना बनाकर उन्हें सरप्राइज देता है। काव्या वनराज की आंखें बंद कर उन्हें रूम में ले जा रही होती है। तभी कुछ ना दिखाई देने की वजह से वनराज का पांव टेबल से टकरा जाता है और वनराज काव्या पर भड़क जाते हैं। काव्या वनराज को एहसास दिलाती हैं कि उन्होंने बड़ी ही मेहनत से उनके लिए खाना बनाया और ये सब तैयारी की हैं। जिसके बाद वनराज शांत होकर काव्या को गले लगा लेते हैं।
काव्या का सरप्राइज हुआ खराब
एक ओर जहां काव्या और वनराज की रोमांटिक डेट चल रही होती है। वहीं दूसरी ओर पाखी पहली बार खाना बनाती हैं। जिसे सुनकर पूरा घर वाला खुश हो जाता है और पार्टी करने लगता है। म्यूजिक तेज होने की वजह से काव्या परेशान होती है और फिर वनराज के परिवार को कोसने लगती हैं। तभी वनराज बाहर आते हैं और वो देखते हैं कि उनका पूरा परिवार पार्टी कर रहा है। तभी स्वीटी वनराज के पास आती हैं और कहती हैं कि उन्होंने पहली बार खाना बनाया है।
पापा आप भी आ जाइए। ये सुनकर वनराज भी खुद को रोक नहीं पाते हैं और काव्या का डिनर छोड़कर अपनी बेटी के पास जाने की जिद्द करने लगता है। काव्या रोकती हैं और वनराज धक्का मार के अपने परिवार के पास चले जाते हैं। काव्या के माथे पर चोट लग जाती है और वो दुखी हो जाती है।
अनुपमा की रिपोर्ट हुई नॉर्मल
टाइम्स लेप्स के जरिए दिखाया जाता है कि परिवार वाले अनुपमा का पूरा ध्यान रखते हैं। वहीं दूसरी ओर काव्या और वनराज की शादीशुदा जिंदगी तनाव भरी चल रही है। अनुपमा अपनी जिंदगी में बहुत खुश हैं। वहीं दूसरी ओर काव्या वनराज के होते हुए भी बहुत परेशान हैं। इस बीच अनुपमा की रिपोर्ट आती है। जिसमें बताया जाता है कि वो बिल्कुल ठीक हैं अब। जिसके बाद पूरा परिवार रिजॉर्ट से घर वापस जाने की तैयारी करता है।
डॉक्टर अद्वैत से ली शाह परिवार ने बिदाई
अनुपमा की तबीयत ठीक होने के बाद पूरा परिवार वापस घर जाने के लिए तैयार हो जाता है। सभी डॉक्टर अद्वैत को प्यार से धन्यवाद कहते हैं। डॉक्टर अद्वैत भी पूरे परिवार को प्यार से विदा करते हैं और सभी को खास सलाह देते हैं। अंत में मुरली की ध्वनी के साथ ही वो अनुपमा और उनके पूरे परिवार को विदा करते हैं। अनुपमा रिजॉर्ट को देख भावुक हो जाती हैं और परिवार संग बिताए सभी पलों को याद कर काफी खुश हो जाती हैं।
काव्या की स्पेशल कार
पूरा परिवार घर जाने के लिए रिजॉर्ट से बाहर निकलता है और तभी सामने खड़ी सफेद गाड़ी को देख सबका मुंह उतर जाता है। गाड़ी पर लिखा होता है जस्ट मैरिड। तभी काव्या वनराज हाथ पकड़कर आती है और गाड़ी को देख बहुत खुश हो जाती है। परिवार का रिएक्शन देख काव्या सबसे कहती हैं कि वो पहली बार घर जा रही हैं शान से जाएंगी।
( Pre- काव्या वनराज के लिए रोमांटिक डिनर प्लान करती है लेकिन एक बार फिर वनराज काव्या को छोड़ अपने परिवार के पास वापस चला जाता है। अनुपमा के रिपोर्ट अच्छी आती है और फिर सारा परिवार डॉक्टर अद्वैत से मिलकर घर की और वापस लौट आता है। )