TV न्यूज

Anupama 27th May 2021 Written Updates: काव्या-अनिरुद्ध का हुआ तलाक, जल्द होगी अब वनराज की शादी

टीवी शो अनुपमा में काव्या और अनिरुद्ध का तलाक हो गया है। जिसके बाद से काव्या वनराज संग शादी की तैयारियों में जुट गई है। जिसे देख पूरा परिवार काफी नाराज़ है। साथ ही वनराज भी इस शादी से काफी परेशान नज़र आ रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 27 May 2021, 10:00 AM IST
Anupama 27th May 2021 Written Updates Kavya and Anirudh divorced
Anupama 27th May 2021 Written Updates Kavya and Anirudh divorced

नई दिल्ली। शो अनुपमा में अब वनराज और काव्या की शादी का ट्रैक शुरू हो गया है। जो कि दर्शकों का काफी पसंद आ रहा है। आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि काव्या अपने पति अनिरुद्ध से तलाक ले लेती है और रिजॉर्ट जाकर फिर शादी की तैयारियों में जुट जाती है। जिसे देख पूरा परिवार तो परेशान है ही, लेकिन वनराज भी काफी चिंता में डूबे हुए दिखाई देंगे। जानिए आखिर क्या होगा आज के लेटेस्ट एपिसोड में।

काव्या-अनिरुद्ध का हुआ तलाक

वनराज-अनुपमा के तलाक के बाद काव्या पूरी कोशिश करती है कि अनिरुद्ध संग उनका भी तलाक जल्द से जल्द हो जाए। वहीं वनराज उम्मीद करते हैं कि अनिरुद्ध काव्या को तलाक ना दें। कोर्ट में वनराज और अनिरुद्ध के बीच लड़ाई हो जाती है। काव्या अनिरुद्ध कोर्ट जाते हैं और दोनों का तलाक हो जाता है। कोर्ट से बाहर आते ही काव्या खुश होते हुए वनराज को कहती है कि उनका तलाक हो गया है और अब कल वो उनसे शादी करने वाली है। जिसके बाद वनराज काफी परेशान हो जाता है।

काव्या ने खिलाए सबको तलाक के लड्डू

अनिरुद्ध से तलाक लेने के बाद काव्या बहुत खुश हो जाती हैं और पूरे परिवार के लिए मिठाई ले लेती हैं। पूरे परिवार को अनुपमा को खुश देख काव्या अनुपमा को जोर से आवाज़ लगाती है और सबको बाहर बुला लेती है और सबको लड्डू खिलाती है। जिसके बाद काव्या पूरे परिवार को बताती है कि कल वो वनराज से शादी करने जा रही है और वह चाहती है कि सब कुछ परफेक्ट हो। वह सभी को उनकी जिम्मेदारी बताती है। जिसके बाद काव्या खुशी से नाचने लगती हैं।

अनुपमा को हुई वनराज की चिंता

एक ओर जहां काव्या शादी को लेकर काफी खुश नज़र आती हैं। वहीं दूसरी ओर वनराज काफी परेशान होते हैं। जिसे अनुपमा देख लेती हैं। मेहंदी पीसते हुए बॉ और अनुपमा के बीच बात होती है। तभी अनुपमा उनसे कहती है कि वह एक बार वह वनराज से बात करें। जिसके बाद बॉ वनराज से बात करती हैं। बॉ वनराज को समझाती हैं कि अगर उनके मन में अभी भी कोई भी संदेह है तो वह शादी करने से खुद को रोक लें।

अनुपमा ने समझाया बच्चों को

पिता वनराज को काव्या से शादी करता देख उनके तीनों बच्चें उनसे काफी नाराज़ हैं। वह फैसला लेते हैं कि वह काव्या और अपने पापा की शादी में नहीं जाएंगे। वहीं जब अनुपमा से उनके बच्चे यह बात कहते हैं तो वह उन्हें समझाती हैं कि उनके पिता बेशक एक अच्छे पति नहीं थे, लेकिन वह पिता बहुत अच्छे थे। इसलिए उन्हें उनकी खुशी में भी शामिल होना चाहिए। जिसे सुनकर पाखी, समर और तोषो शर्मिंदा महसूस करते हैं और शादी में जानें का विचार करते हैं।

( Precap- काव्या और अनिरुद्ध का तलाक हो गया है। जिसके बाद से काव्या वनराज संग शादी की तैयारियों में जुट गई हैं। वनराज शादी की तैयारियां देख काफी परेशान हैं और शादी ना करने के मूड में नज़र आ रहे हैं।)

Published on:
Also Read
View All
Bigg Boss 20: लव गिल के लिए स्काउट ओपी ने दिया शॉकिंग बयान, लोगों ने लगा डाली क्लास

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी के लिए फैमिली वीक में जाने से गर्लफ्रेंड काश्वी ने किया इनकार, बोलीं- मुझे दिक्कत में नहीं पड़ना है

‘प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी टाइम चाहिए’, बदलते लुक को लेकर ट्रोल करने वालों को जैस्मिन भसीन ने सुनाई खरी-खोटी

ईशा सिंह संग ब्रेकअप विवाद पर अविनाश मिश्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने कसा तंज, कावेरी प्रियम बोलीं- कुछ एक्टर्स रियल में ज्यादा अच्छी एक्टिंग करते हैं

Bigg Boss 20: गुल्लू ने कनिका मान के लिए फीलिंग्स कर दी जाहिर तो भड़कीं अर्शी खान, बोलीं- पूरी गेम कर दी खराब