नई दिल्ली। तलाक होने के बाद अनुपमा अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं और अपनी जिम्मेदारियों को समझ रही हैं। इस बीच वनराज और काव्या उनके रास्ते में एक ना एक मुसीबत लाते जा रहे हैं। डांस क्लास का प्रोमोशन करने के लिए अनुमपा वीडियो बना रही थीं। तो वहीं दूसरी ओर वनराज अपना इंटरव्यू दे रहे होते हैं। गाने की आवाज़ से वनराज अपना इंटरव्यू नहीं दे पाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर आज रात के एपिसोड में क्या होगा।