काव्या और वनराज की शादी से पूरा परिवार दुखी है। बॉ और बाबू जी फैसला लेते हैं कि वो अब काव्या और वनराज के साथ नहीं रहेंगे। यह कहकर वो अनुपमा के पास चले जाते हैं। जिसे देख वनराज काफी दुखी होते हैं। जानें क्या होगा आज के लेटेस्ट एपिसोड में।
नई दिल्ली। शो 'अनुपमा' में लंबे समय से काव्या और वनराज की शादी का ट्रैक दिखाया जा रहा था। आखिरकार वनराज काव्या संग सात फेरे लेकर शादी कर लेते हैं। शादी के बाद बॉ काव्या का गृह प्रवेश करने से और उन्हें बहू मानने से मना कर देती हैं। साथ ही उनका परिवार अनुपमा के पास चला जाता है। जानिए क्या होगा आज अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में।
बॉ ने काव्या को बहू मानने से किया मना
राखी दवे बॉ से कहती हैं कि क्या वह अपनी नई बहू का स्वागत नहीं करेंगी। तो बॉ कहती हैं कि वो काव्या कभी अपनी बहू नहीं मानती हैं। साथ ही रिजॉर्ट उनका घर नहीं है। जो वो उनका गृह प्रवेश करेंगी। इस दौरान काव्या अनुपमा को दिखाती हैं कि उनके गले में वनराज का मंगल सूत्र है। जिसके जवाब में अनुपमा कहती हैं कि उन्होंने अपने गले से उतारा तभी वो इसे पहन पाईं हैं। अनुपमा काव्या और वनराज को शादी की बधाई देती हैं और निकल जाती हैं।
काव्या ने मांगी बॉ से मांगी
काव्या देखती हैं कि बॉ उनसे काफी नाराज़ हैं। यहां तक कि वो उनका गृह प्रवेश करने से मना कर देती हैं। ये देख काव्या उनसे रो-रोकर माफी मांगने लगती हैं। जिसे देख बॉ कहती हैं कि वो उनके सामने मगरमच्छ के आंसू ना रोएं। बॉ कहती हैं कि उनके लिए उनकी बहू अनुपमा ही थीं। अब वो किसी और अपनी बहू नहीं मान पाएंगी। जिसके बाद बाबू जी और बॉ फैसला लेते हैं कि वो अब वनराज और काव्या के साथ ना रहकर अनुपमा के साथ रहेंगे। जिसे सुनकर वनराज काफी दुखी हो जाते हैं और उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं लेकिन बॉ और बाबू जी नहीं रोकते हैं। साथ ही पूरा परिवार उनके साथ अनुपमा के पास चला जाता है।
अनुपमा के घर पहुंचा परिवार
काव्या और वनराज का साथ छोड़ पूरा परिवार अनुपमा के पास चला जाता है। जिसे देख अनुपमा काफी हैरान हो जाती हैं। वहीं काव्या वनराज से वादा करती हैं कि वो उनके परिवार को वापस ले आएंगी। जिसे सुनकर वनराज उनसे गुस्से में कहते हैं कि हां तुम ही तो हो और चले जाते हैं। जिसके बाद राखी दवे आती हैं और काव्या से बात कर उनका प्लान पूछती हैं। काव्या कहती हैं कि वो जानती हैं कि उन्हें कब और क्या करना है। वो काफी अच्छे से जानती हैं।
वनराज का फूटा काव्या पर गुस्सा
शादी के बाद काव्या बहुत कोशिश करती हैं कि वनराज को मना लें, लेकिन वनराज गुस्से में काव्या खूब खरी-खोटी सुनाते हैं। काव्या वनराज से कहीत हैं कि सबको को उनका गुस्सा दिखाई दिया। मगर उनकी परेशानी किसी को नहीं दिखाई दी है। जिसके बाद वनराज कहते हैं कि उनकी वजह से उनका पूरा परिवार उनसे दूर हो गया। वो काव्या को बताते हैं कि उनका परिवार कभी भी उनसे दूर नहीं जाना चाहता लेकिन उनकी वजह से वो अनु के घर चले गए।
अनुपमा का नाम सुनते ही काव्या भड़क जाती हैं और वनराज से कहती हैं कि अब वो ये जान लें कि उन्हें अनुपमा के बारें में कैसे बात करनी हैं। वहीं वनराज भी काव्या को धमकाते हुए कहते हैं कि वो भी इस बात को समझ लें कि उन्हें उनके परिवार से कैसे बात करनी है।
( Pre- काव्या वनराज की शादी से पूरा परिवार नाराज़ होता है। जिसकी वजह से वनराज का परिवार उन्हें छोड़कर अनुमपा के पास चला जाता है। इस बात से वनराज काफी दुखी होता है और काव्या को खूब सुनाता है। )