TV न्यूज

Anupama 7th June 2021 Written Updates: सर्जरी करने के बाद बिगड़ी अनुपमा की तबीयत, चिंता में वनराज-समर

अनुपमा की इमरजेंसी सर्जरी की गई है। जिसकी वजह से वो आईसीयू में भर्ती है। अचानक से अनुपमा की तबीयत फिर बिगड़ जाती है। जिसे देख समर और वनराज काफी परेशान हो जाते हैं। जानिए क्या होगा आज के लेटेस्ट एपिसोड में।
3 min read
• •
Updated: 7 Jun 2021, 10:53 AM IST
Anupama 5th June 2021 Written Updates Anupama Surgery
Anupama 5th June 2021 Written Updates Anupama Surgery

नई दिल्ली। शो 'अनुपमा' में अनुपमा की सर्जरी की जाती है। अनुपमा की तबीयत की वजह से वनराज काव्या को सुहागरात पर छोड़कर चले जाते हैं। जिसकी वजह से काव्या खूब भड़की हुई होती हैं। अनुपमा जहां जिंदगी और मौत के बीत जंग लड़ रही हैं। वहीं दूसरी ओर काव्या शादी के पहले दिन की रस्मों में जुटी हुई है। जानिए क्या होगा 'अनुपमा' के लेटेस्ट शो में।

राखी दवे का उतरा बेटी किंचल पर गुस्सा

अनुपमा की तबीयत की खबर सुन किंचल रिजॉर्ट आ जाती है। अनुपमा की चिंता करता देख किंचल की मां राखी दवे उन्हें कहती हैं कि वो अनुपमा के लिए अपने पापा को छोड़ आईं। किंचल कहती हैं कि पापा बिल्कुल हैं, लेकिन अब अनुपमा मां को उनकी जरूरत है। ये सुनकर राखी गुस्सा हो जाती हैं और कहती हैं कि अब उनकी सास काव्या है और उस पर फोक्स करें।

किंचल कहती हैं कि बेशक काव्या की सास हैं, लेकिन अनुपमा उनकी मां है। राखी दवे कहती हैं कि फिर वो उनकी कौन हैं? किंचल अपनी मां को समझाती हैं कि काव्या के एक्शन पर ही सबका रिएक्शन होता है। किंचल को ऐसे देख राखी दवे परेशान हो जाती हैं।

अनुपमा की हुई सर्जरी

काव्या अस्पताल पहुंचती हैं और डॉक्टर अद्वैत से पूछती हैं कि वनराज यहां हैं। ये सुनकर डॉक्टर अद्वैत काफी हैरान हो जाते हैं। डॉक्टर अद्वैत कहते हैं कि उन्हें लगा था कि वो पूछेंगी कि अनुपमा कैसी हैं? डॉक्टर अद्वैत बतातें हैं कि वनराज ने अनुपमा को खून दिया है। ये बात जानकर काव्या गुस्से में अस्पताल से चलीं जाती हैं। तभी डॉक्टर अद्वैत वनराज और समर को बतातें हैं कि अनुपमा की सर्जरी सेक्सफुल हो गई हैं। जिसे सुनकर पूरा परिवार खुश हो जाता है।

शादी के पहले ही दिन हुआ काव्या-वनराज का झगड़ा

पूरी रात अस्पताल में अनुपमा के साथ वनराज के रोकने पर काव्या उन पर काफी गुस्सा होती हैं। जैसे ही वनराज घर आते हैं। काव्या उन्हें ताने देने लगती हैं। वनराज काव्या से पूछते हैं कि क्या वो अस्पताल आई थीं। काव्या और वनराज के बीच बहुत बहस होती है। जिसकी आवाज़ बाहर आने लगती है। राखी दवे ये देखकर मस्ती करने लगती हैं। जिसे सुनकर परिवार वाले भी छुटकी लेने लगते हैं।

काव्या की पहली रसोई

एक ओर जहां अनुपमा अस्पताल में एडमिट हैं। वहीं दूसरी ओर काव्या अपनी ही दुनिया में खोई हुई हैं। काव्या शादी के बाद अपनी पहली रसोई बनाती हैं और खीर बनाते हुए उनकी खीर जल जाती है। खीर जलने की बू बॉ तक पहुंची और स्वीट संग काव्या को लेकर बात करने लगती हैं। काव्या अपनी बनाई खीर को बाबू जी के पास लाती हैं और बाबू जी भी उन्हें शगुन देते हैं। जिसके बाद बाबू जी खीर को तुलसी के सामने रख देते हैं। ये देख काव्या गुस्सा हो जाती हैं और बाबू जी संग बदतमीजी करने लगती हैं। ये देख बाबू जी को काव्या को क्रोध करने की सलाह देते हैं। जिसे देखकर लीला काफी खुश हो जाती हैं और खुशी में बाबू जी को गुलाब देती हैं।

अनुपमा की बिगड़ी हालत

सर्जरी कराने के बाद डॉक्टर अद्वैत बतातें है कि अनुपमा ठीक हैं। लेकिन कुछ समय बाद ही अनुमपा की तबीयत बिगड़ना शुरू हो जाती है। ये देख समर काफी परेशान हो जाता है। डॉक्टर अद्वैत समर को बाहर भेजते हैं और डॉक्टर्स के साथ अनुपमा की जांच करने लगते हैं। आईसीयू के बाहर खड़े होकर समर मां अनुपमा को देख ही रहा होता है कि तभी वनराज आ जाता है। वनराज समर से पूछता है कि अनुपमा ठीक है। तभी समर रोने लगता है और वनराज देखते हैं कि अनुपमा की हालत बिगड़ती जा रही है। जिसे देखने के बाद समर और वनराज अनुपमा को होश में लाने की कोशिश में जुट जाते हैं।

( Pre- अनुपमा की सर्जरी की बाद ही उनकी तबीयत और खराब हो जाती है। जिसे देख वनराज और समर काफी परेशान हो जाते हैं। वहीं दूसरी ओर काव्या वनराज पर गुस्सा होती हैं और एक बार बाबू जी संग बदतमीजी करने लगती हैं। )

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’