नई दिल्ली। शो 'अनुपमा' में इन दिनों काफी जबरदस्त ट्रैक चल रहा है। काव्या का वनराज संग शादी करने का सपना आखिरकार पूरा हो गया है। काव्या अपनी सुहागरात को लेकर काफी एक्साइटेड नज़र हैं। ऐसे में शादी की पहली रात के दिन ही वनराज काव्या को अकेला छोड़कर अनुपमा के पास चला जाता है। जानिए क्या होगा आज अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में।