बिग बॉस ओटीटी में हिस्सा लेने के बाद सुर्ख़ियों में आई एक्ट्रेस-मॉडल उर्फी जावेद अपने अतरंगी अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अपने ड्रेसिंग स्टाइल और बोल्ड अवतार को लेकर उर्फी अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं, लेकिन इन दिनों एक्ट्रेस अपने एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर चर्चा में हैं। उर्फी जावेद पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा'(Anupamaa) में समर का रोल कर चुके अभिनेता पारस कलनावत के साथ रिश्ते में रह चुकी हैं और अब एक्टर ने इसपर चुप्पी तोड़ी है।
कुछ समय पहले उर्फी ने बताया था कि उनके ब्रेकअप की वजह पारस का पॉजेसिव होना था। उर्फी ने ये भी कहा कि पहले उनको अनुपमा शो में लिया जाना था, लेकिन फिर पारस की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। अब इसपर एक्टर ने रिएक्शन दिया है।
पारस ने एक इंटरव्यू के दौरान जवाब देते हुए कहा कि मेरे बारे में कोई बुरा बोलकर खुश है तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। इस बारे में बात करने के लिए मुझमें गुस्सा होना चाहिए, लेकिन मेरे अंदर किसी के लिए कोई बुरी भावना नहीं है। अगर मुझे किसी के दिक्कत है, तो मैं आगे आकर उससे इस बारे में बात करूंगा, बजाय उस इंसान के बारे में कुछ भी बोलने के।
पिछले साल नवंबर में उर्फी जावेद ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि पारस कलनावत ने 'अनुपमा' के मेकर्स को उन्हें शो में कास्ट नहीं करने के लिए कहा था। उर्फी ने कहा था, "हम शो में साथ काम करने वाले थे। मेरे ख्याल से 'अनुपमा' में ही। उसने शो के क्रिएटिव डायरेक्टर और सभी लोगों से रिक्वेस्ट की कि मुझे शो में कास्ट ना करें। जब भी मेरे शो में एंटर होने के थोड़े-बहुत चांस होते, वह टीम से मुझे कास्ट ना करने की गुजारिश कर देता।"
उर्फी और पारस ने सीरियल 'मेरी दुर्गा' में साथ काम किया है। दोनों का अफेयर इस सीरियल के सेट पर 2017 में शुरू हुआ था और 2018 में उनका ब्रेकअप भी हो गया था। उर्फी अक्सर अपने अतरंगी लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस अपने लेटेस्ट लुक्स की फोटोस सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। मिनटों में उनके कटे पिटे कपड़ वायरल हो जाते हैं। हालांकि कई बार इन्हें इसके लिए ट्रोल भी किया जाता है।