TV न्यूज

Aditi Sharma की गुपचुप शादी का खुलासा, 4 महीने बाद होने जा रहा तलाक, पति ने लगाए गंभीर आरोप

Aditi Sharma Divorce: टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने चुपके से शादी की थी, इसका खुलासा हाल ही में हुआ। अब उनका तलाक होने वाला है। एक्ट्रेस के पति ने उन पर शादीशुदा होते हुए चीट करने का आरोप लगाया है।
2 min read
• •
Updated: 11 Mar 2025, 12:28 PM IST
TV Actress Aditi Sharma crying
TV Actress Aditi Sharma

Aditi Sharma Divorce: टीवी सीरियल 'अपोलिना' फेम एक्ट्रेस अदिति शर्मा को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदिति ने 4 महीने पहले अपने मैनेजर और एक्टर अभिनीत कौशिक से गुपचुप शादी कर ली थी।

हालांकि, अब दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर है और अदिति तलाक लेने जा रही हैं। इस बात की पुष्टि खुद अभिनीत कौशिक ने अपने वकील राकेश शेट्टी के जरिए की है।

अदिति शर्मा ने की थी गुपचुप शादी?

अदिति शर्मा ने 12 नवंबर 2024 को गोरेगांव स्थित अपने घर पर की थी। शादी को छुपाने की वजह के बारे में उनके पति ने बताया कि अदिति को अपने करियर की चिंता थी, इसलिए इसे छुपाया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अदिति पिछले 1.5 साल से अभिनीत से शादी की जिद कर रही थीं। शुरुआत में अभिनीत इसके लिए तैयार नहीं थे, लेकिन अदिति ने उन्हें मना लिया। हालांकि, उन्होंने शर्त रखी कि इस शादी के बारे में किसी को पता नहीं चलना चाहिए क्योंकि इंडस्ट्री में शादी को करियर के लिए सही नहीं माना जाता।

रिश्ते में क्यों आई दरार?

बताया जा रहा है कि अदिति और अभिनीत पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों ने 6 महीने पहले मुंबई में एक 5BHK फ्लैट किराए पर लिया, फिर नवंबर में शादी कर ली। समस्या तब शुरू हुई जब अभिनीत को अदिति पर शक हुआ।'अपोलिना' की शूटिंग के दौरान अदिति और उनके को-एक्टर समर्थ्य की नजदीकियों की वजह से अभिनीत नाराज हो गए।

पति ने लगाए ये आरोप

यही नहीं एक दिन अभिनीत ने अदिति और समर्थ्य को साथ देखा, जिससे उनका रिश्ता बिगड़ गया। अभिनीत ने एक्ट्रेस पर शादीशुदा होते हुए भी चीटिंग करने का आरोप लगाया है। दोनों के तलाक का यही कारण है। उनकी शादी की तस्वीरें हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।  

Updated on:
11 Mar 2025, 12:28 PM IST
Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’