फिल्म 'वॉर 2' की बात करें तो ये 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वॉर' का सीक्वल है। इसमें ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। ये यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा होगी, जिसमें पहले 'पठान', 'टाइगर 3' जैसी हिट फिल्में शामिल हैं।