TV न्यूज

जब सलमान खान पहुंचे कपिल के शो में, तो अर्चना ने शेयर की बैकस्टेज मस्ती की Video

सलमान खान पहुंचे थे कपिल के शो में
2 min read
salman_khan_kapil_sharma_show_.jpeg

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग-3' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी सिलसिल में जब वो कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। सलमान जब भी कपिल के शो में आते हैं तो एक अलग ही मस्ती देखने को मिलती है। इस बार भी जब सलमान शो में पहुंचे तो शो में जज की भूमिका निभा रहीं अर्चना पूरण सिंह ने एक बैकस्टेज वीडियो शेयर किया है। अर्चना भी सलमान के साथ शूटिंग को लेकर एक्साइटेड हैं।

इस वीडियो में सलमान खान कुछ लोगों के साथ बातचीत कर रहे हैं, इतने में अर्चना उनकी तरफ कैमरा करती हैं तो सलमान हाथ हिलाते हैं। अर्चना वीडियो में कहती हुईं सुनाई दे रही हैं कि वो अभी सलमान खान, प्रभु देवा और अरबाज के साथ शूट कर रहे हैं। अभी ब्रेक चल रहा है। इस दौरान सलमान खान ने ब्लैक जैकेट पहनी थी, जिसमें वो काफी स्मार्ट लग रहे थे।

आपको बता दें कि सलमान खान की 'दबंग-3' में सोनाक्षी सिन्हा के साथ सई मांजरेकर भी दिखाई देंगी। किच्चा सुदीप इस फिल्म विलेन के रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। सलमान की बाकी फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही 'किक-2' की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। बात करें कपिल शर्मा के शो की तो सलमान खान से पहले एक्टर संजय दत्त इस शो में अपनी फिल्म 'पानीपत' का प्रचार करने पहुंचे थे।

Published on:
05 Dec 2019 01:12 pm