TV न्यूज

अर्शी खान का पहला हॉट म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज, इस एक्टर संग कर रही हैं समंदर किनारे रोमांस

इस वीडियो का निर्देशन आदित्य सिंह राजपूत ने किया है।
2 min read
• •
Updated: 17 Jul 2018, 8:44 AM IST
arshi khan
arshi khan

टीवी के सबसे ज्यादा चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 11 से अपनी पहचान बनाने वाली अर्शी खान एक बार फिर अपनी चर्चा में हैं। अर्शी हमेशा ही अपनी बोल्डनेस को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में अर्शी की कुछ बोल्ड तस्वीरें सामने आई थी। अर्शी के फैन्स के लिए एक खुशखबरी है। अर्शी एक नए वीडियो में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वह हमेशा की तहर ही अपनी बोल्ड अदाओं का तड़का लगाती नजर आ रही हैं।

'वीरे दी वेडिंग' के हिट गाने पर बना वीडियो:
अर्शी का नया वीडियो 'वीरे दी वेडिंग' के हिट गाने 'तारीफां' का कवर वीडियो बताया जा रहा है, जिसका नाम 'नखरे' है। इस वीडियो का निर्देशन आदित्य सिंह राजपूत ने किया है। आदित्य इससे पहले भी कई हिट म्यूजिक वीडियोज का निर्देशन कर चुके हैं। साथ ही आदित्य इस वीडियो में अर्शी का एक बदला हुआ अवतार दर्शकों के सामने लेकर आए हैं।

एक बार फिर दिखा अर्शी का अलग अंदाज:
अर्शी हमेशा ही अपने फैन्स के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। फिर चाहे वह अपनी अपनी बोल्डनेस को लेकर या फिर अपने विवादों और बयानों को लेकर। वह हमेशा से अपने फैन्स का मनोरंजन करती आई हैं। वहीं अब इस वीडियो को लेकर उनके फैन्स में उत्सुकता काफी बढ़ गई है। हाल ही में अर्शी की बिकिनी फोटो शूट की कई तस्वीरें भी वायरल हुई थी। इस वीडियो में अर्शी के साथ एक्टर वीन मोदगिल भी बेहद अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’