
नई दिल्ली | कोरोना का कहर एक बार फिर से बढ़ने लगा है। ऐसे में रामानंद साहर की रामायण (Ramayan) का प्रसारण फिर से किया जाने लगा है। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान ऐसा इतिहास रचा गया था। एक बार फिर रामायण के किरदारों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को लेकर भी एक दिलचस्प किस्सा है। राम भगवान का रोल प्ले करने वाले अरुण गोविल को लोग असल में भगवान की तरह मानने लगे थे। राम के किरदार में तो अरुण काफी शांत स्वभाव के नजर आए लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो असल जीवन में कैसे हैं। उनका व्यवहार किस तरह का है। इसपर एक बार अरुण की पत्नी श्रीलेखा ने खुलासा किया था कि वो उनके स्वभाव से बहुत परेशान हो गई थीं।
पति की खामोशी से डर गई थी पत्नी
दरअसल, अरुण गोविल का स्वभाव लोगों ने जैसा टीवी पर देखा वैसे ही वो असल जिंदगी में भी हैं। उनकी पत्नी ने बताया था कि कैसे वो उनकी खामोशी समझने लगी थीं लेकिन उससे पहले एक किस्सा हुआ था। उन्होंने कहा- अरुण बहुत शांत रहते थे, कुछ बोलते ही नहीं थे तो एक दिन मैंने परेशान होकर पूछा कि क्या आपने मुझसे जबरदस्ती शादी की है। आप कुछ बोलते ही नहीं हैं। तब उन्होंने कुछ नहीं कहा लेकिन दूसरे दिन एक कार्ड मेरे हाथ में थमा दे दिया। उसमें वॉटरफॉल बना हुआ था और लिखा था- अगर तुम मेरी खामोशी को नहीं समझ सकती तो मुझे कैसे समझोगी। उस दिन के बाद मैं उन्हें समझने लगी। उसके बाद मैंने कभी उनसे ये सवाल नहीं किया।
अरुण गोविल को भगवान की तरह पूजते हैं लोग
इसके अलावा उन्होंने एक भावुक किस्सा भी सुनाया था। रामायण के बाद वैसे भी अरुण गोविल को लोग भगवान की तरह ही पूजते थे। उन्होंने बताया था कि एक बार एक बच्चे के पिता की मौत हो गई थी लेकिन वो रो नहीं रहा था। बच्चा चौथी क्लास में था, उसे समझ थी लेकिन वो शांत था। तब लोगों ने उससे पूछा कि तुम रो क्यों नहीं रहे हो, बच्चे ने जवाब दिया- मैं क्यों रोऊं, अमल के पापा (अरुण गोविल) को कहूंगा वो मेरे पापा को वापस ले आएंगे। ये सुनकर हम बेहद भावुक हो गए थे।